Home LIFESTYLE NEWS HINDI अजवाइन वाले पराठे के साथ बनाएं गोभी-टमाटर की भुर्जी, लंच में शौक...

अजवाइन वाले पराठे के साथ बनाएं गोभी-टमाटर की भुर्जी, लंच में शौक से खाएंगे बच्चे

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

रोज वाली सब्जी खा कर बोर हो गए हैं, तो एक बार ये गोभी टमाटर की भुर्जी जरूर ट्राई करें। फटाफट बन जाती है और पराठे के साथ इतनी टेस्टी लगती है कि बच्चे लंच पूरा चट कर जाएंगे। तो चलिए फटाफट इसकी रेसिपी देख लेते हैं।

रोज-रोज एक ही तरह की सब्जी खा कर बोर हो गए हैं, तो एक बार ये गोभी टमाटर की भुर्जी जरूर ट्राई करें। इसका स्मोकी और मसालेदार स्वाद पराठे और रोटी के साथ बहुत लाजवाब लगता है। सब्जी बनाने में तो काफी टाइम लग जाता है, लेकिन ये भुर्जी फटाफट बन जाती है। बच्चों के टिफिन में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाकर देना हो, तो पराठे के साथ आप ये गोभी टमाटर की भुर्जी बना सकते हैं। इसे बनाना भी काफी सिंपल है। अगर आप डेली कुकिंग नहीं भी करते हैं, तो भी ये रेसिपी आसानी से बना लेंगे। साथ ही इसे बनाने में बहुत ज्यादा मसालों या इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल भी नहीं होता है। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं गोभी टमाटर की भुर्जी की डिटेल्ड रेसिपी।

गोभी-टमाटर की भुर्जी बनाने के लिए सामग्री

गोभी-टमाटर की भुर्जी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं – एक मीडियम साइज की फूलगोभी, टमाटर (1), प्याज (1), लहसुन की कलियां (4-5), हरी मिर्च (3-4), नमक (स्वादानुसार), लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनिया पत्ता।

गोभी-टमाटर की भुर्जी बनाने का आसान तरीका

स्टेप 1- सब्जियों को काटकर तैयार करें

सबसे पहले फूलगोभी को अच्छी तरह धो कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब टमाटर को गोल-गोल स्लाइसेज में काट लें, जैसे सलाद के लिए काटते हैं। साथ ही प्याज की भी गोल्ड स्लाइसेज काट कर रख लें। इसके अलावा लहसुन की कलियां छीलकर तैयार कर लें और हरी मिर्च के बीच में एक चीरा लगा दें।

स्टेप 2- तेल में पकाएं सब्जियां

अब एक पैन या कड़ाही में 3-4 बड़े चम्मच तेल डालें। भुर्जी में तेल सब्जी की तुलना में थोड़ा सा ज्यादा डालता है। जैसे ही ये तेल गर्म होने लगे, इसमें टमाटर-प्याज की स्लाइसेज, कटी हुई फूलगोभी, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और थोड़ा सा नमक डालकर पकने छोड़ दें। इस दौरान गैस की फ्लेम मीडियम टू लो रखें और सब्जियों को ढककर पकने दें।

स्टेप 3- पकी हुई सब्जियों को मैश करें

जैसे ही फूलगोभी, टमाटर और प्याज अच्छे से पक जाएं, तो एक मैशर की मदद से सब्जियों को मैश कर लें। लहसुन की कलियों और हरी मिर्च को भी बाकी सब्जियों के साथ ही मैश करें, ताकि इनका स्वाद भुर्जी में अच्छी तरह मिल जाए।

स्टेप 4- भुर्जी में बेसिक मसाले मिलाएं

सब्जियों को अच्छी तरह से मैश करने के बाद बारी है कुछ बेसिक मसाले मिलाने की। आप अपने स्वाद के हिसाब से लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और धनिया पाउडर मिला सकते हैं। इन्हें भुर्जी के साथ अच्छे से मिलाते हुए कुछ देर के लिए भून लें।

स्टेप 5- हरा धनिया डालकर सर्व करें

जब भुर्जी मसालों के साथ अच्छी तरह से भुन जाए, तो ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया पत्ता एड करें। अब गैस बंद कर दें। गरमा गरम गोभी टमाटर की भुर्जी को पराठे या घी लगी रोटी के साथ सर्व करें। इसका स्मोकी और मसालेदार स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN