Home rss business hindi टाटा के इस शेयर ने किया 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस, नोमुरा...

टाटा के इस शेयर ने किया 52 हफ्ते का बेस्ट परफॉर्मेंस, नोमुरा ने कहा- खरीदो

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • टाटा की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का सितंबर में समाप्त तिमाही का मुनाफा 19.35 प्रतिशत बढ़कर 379.85 करोड़ रुपये हो गया
  • मजबूत तिमाही प्रदर्शन के बाद नोमुरा ने इंडियन होटल्स पर अपनी ‘बाय’ (खरीदने की) रेटिंग बरकरार रखी है

Indian Hotels share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच गुरुवार को टाटा की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। शानदार तिमाही नतीजे की वजह से सप्ताह के चौथे दिन इस कंपनी के शेयर में करीब 6 पर्सेंट का उछाल आया। इस बीच, ब्रोकरेज नोमुरा ने शेयर को बाय रेटिंग दी है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड का सितंबर में समाप्त तिमाही का मुनाफा 19.35 प्रतिशत बढ़कर 379.85 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 318.26 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 2,484.32 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2,040.89 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस दौरान कंपनी का कुल खर्च भी बढ़कर 2,017.41 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 1,671.54 करोड़ रुपये था।

नोमुरा का टारगेट

मजबूत तिमाही प्रदर्शन के बाद नोमुरा ने इंडियन होटल्स पर अपनी ‘बाय’ (खरीदने की) रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस बढ़ाकर 850 रुपये कर दिया है। बता दें कि गुरुवार को इस शेयर की कीमत 794.75 रुपये तक पहुंच गई थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर में 6 पर्सेंट से ज्यादा उछाल आया। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 565.25 रुपये है।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

ब्रोकरेज नोमुरा ने FY27 और FY28 के लिए प्रति शेयर कमाई (EPS) के अनुमानों को क्रमशः 3% और 5% बढ़ा दिया है। इसने FY27 के लिए स्टैंडअलोन EBITDA मार्जिन के अनुमान को 44% से बढ़ाकर 46% कर दिया है। इन संशोधित अनुमानों में FY28 में ओरिएंटल होटल के कंसोलिडेशन को भी शामिल किया गया है। बता दें कि ओरिएंटल का विलय होने वाला है। विलय योजना के तहत 117 ओरिएंटल होटल्स के शेयर के बदले आईएचसीएल के 25 शेयर दिए जाएंगे। लेनदेन को वित्त वर्ष 2027-28 की दूसरी छमाही में पूरा करने का लक्ष्य है।

सितंबर तिमाही में इंडियन होटल्स का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू और एबिटा साल-दर-साल क्रमशः 22% और 24% बढ़े, जो बाजार के अनुमानों से क्रमशः 5% और 3% अधिक रहे। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि कंसोलिडेटेड एबिटा में FY27 में लगभग 20% और FY28 में 15% की ग्रोथ होगी। साथ ही, FY26 से FY28 के दौरान EBITDA के 18% की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) से बढ़ने का अनुमान है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 38.12 फीसदी या 54,25,57,742 शेयर के बराबर है। पब्लिक शेयरहोल्डिंग 61.88 फीसदी या 88,08,74,485 शेयर के बराबर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN