Home rss world hindi US, रूस और चीन, दुनिया को तीन हिस्सों में बांटने का प्लान;...

US, रूस और चीन, दुनिया को तीन हिस्सों में बांटने का प्लान; हिलेरी क्लिंटन का ट्रंप पर बड़ा आरोप

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप का आइडिया दुनिया को तीन हिस्सों में बांटने का है। इसमें एक हिस्से पर वह प्रभुत्व रखेंगे, जबकि यूरोप और रूस पुतिन के पास होगा। बाकी दुनिया पर शी जिनपिंग का प्रभाव होगा।

Hillary Clinton attacks on Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर हिलेरी क्लिंटन ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रंप, रूसी राष्ट्रपति पुतिन की कठपुतली बनने को तैयार नजर आ रहे हैं। हिलेरी ने आरोप लगाया ट्रंप के इस आइडिया में वह दुनिया को तीन हिस्सों में बांटना चाहते हैं। इसमें पश्चिमी हिस्से पर अमेरिका का अधिकार चाहते हैं, जबकि यूरोप को उन्होंने पुतिन के हवाले कर दिया है। इसके अलावा बाकी बची दुनिया पर शी जिनपिंग का प्रभुत्व होगा।

एक वीडियो पॉडकॉस्ट में कारा स्विसर के साथ बात करते हुए हिलेरी क्लिंटन ने ट्रंप की नीतियों को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “ट्रंप पुतिन की कठपुतली बनकर उनकी मदद करने के लिए तैयार हैं। मुझे लगता है कि ट्रंप का आइडिया इस दुनिया को तीन हिस्सों में बांटने का है। इसमें वह पश्चिमी हिस्से (उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, ग्रीनलैंड) को अपने पास रखेंगे, जबकि पुतिन को रूस और यूरोप मिलेगा। बाकी बची दुनिया शी जिनपिंग के खाते में आएगी।”

बता दें, हिलेरी क्लिंटन का यह बयान ट्रंप की नीतियों से भी मेल खाता हुआ नजर आता है। दूसरे कार्यकाल में ट्रंप लगातार कनाडा को अमेरिका का हिस्सा बनाने के लिए कहते आ रहे हैं। वहीं, ग्रीनलैंड पर भी वह लगातार हमला करने की बात करते हैं। इसके अलावा वह दक्षिणी अमेरिका पर भी अपने प्रभाव को स्थापित करने के लिए ‘मुनरो डॉक्ट्रीन’ का नया वर्जन डोनरो डॉक्ट्रीन लेकर आए हैं। वह यूरोप में अपने सभी मित्र देशों से रिश्ते खराब कर रहे हैं, जबकि पुतिन और चीन से दोस्ती बढ़ा रहे हैं।

ट्रंप के सामने राष्ट्रपति चुनाव लड़ चुकीं हिलेरी क्लिंटन ने वर्तमान अमेरिकी प्रशासन की इन्हीं नीतियों को संबोधित किया है। उनका मानना है कि ट्रंप लगातार रूस और चीन की तरफ झुक रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति विश्व को तीन हिस्सों के तौर पर देखते हैं। इसमें एक अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत दुनिया को बांधने में कोई जोर नहीं है, बल्कि तीन अलग-अलग हिस्सों पर तीन शक्तियों के प्रभुत्व को महत्व दिया जाता है।

पुतिन केवल यूक्रेन पर नहीं रुकेंगे- हिलेरी क्लिंटन

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को लगता है कि पुतिन केवल यूक्रेन पर कब्जा करके चुप बैठ जाएंगे, तो वह उसकी भूल है। उन्होंने चेताया कि रूस आने वाले समय में यूरोप में भी अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश करेगा।

बता दें, यह पहली बार नहीं है जब क्लिंटन ने ट्रंप के ऊपर रूस की ‘कठपुतली’ होने का आरोप लगाया है। इससे पहले भी वह 2016 में राष्ट्रपति पद के लिए होने वाली बहस के दौरान ही इस तरह का आक्षेप ट्रंप पर लगा चुकी हैं। वर्तमान में ट्रंप की असामान्य ‘रूस नीति’ ने भी क्लिंटन के दावे को हवा दी है।

गौरतलब है कि क्रीमिया पर 2014 के रूसी हमले के बाद से ही अमेरिका रूप से प्रतिबंध लगाए हुए है। 2022 में यूक्रेन पर हुए हमले के बाद इन प्रतिबंधों को और भी ज्यादा सघन कर दिया गया। हालांकि, इस दौरान भी अमेरिका रूप से कुछ सामान खरीदता रहा है। लेकिन वर्तमान में ट्रंप ने रूस से डीजल खरीदने का ऐलान करके अमेरिकी राजनीति में एक नया मुद्दा खड़ा कर दिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी इस मुद्दे को लेकर ट्रंप को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ, ट्रंप ने इस फैसले को राष्ट्रीय हित का फैसला बताया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN