Home rss world hindi सावधान! समंदर में 20 फीट ऊंची लहरें, 213 की रफ्तार से हवाएं;...

सावधान! समंदर में 20 फीट ऊंची लहरें, 213 की रफ्तार से हवाएं; तेजी से बढ़ रहा खतरनाक तूफान चांपी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

प्रशांत महासागर से उठा शक्तिशाली तूफान चांपी ताइवान के करीब पहुंच गया है। अल नीनो की वजह से और मजबूत हुआ यह तूफान थोड़ा कमजोर जरूर पड़ा है, लेकिन अभी भी 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की तेज हवाएं, ऊंची लहरें और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

प्रशांत महासागर से उठा शक्तिशाली तूफान चांपी ताइवान के करीब पहुंच रहा है। बताया जाता है कि तूफान थोड़ा कमजोर जरूर हो गया है, लेकिन अभी भी बहुत तेज हवाएं, ऊंची लहरें और भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। अमेरिका के जॉइंट टाइफून वॉर्निंग सेंटर के अनुसार, चांपी अभी जापान के ओकिनावा से करीब 713 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में है। यह शुक्रवार देर रात से शनिवार तक उत्तरी ताइवान के सबसे करीब से गुजरेगा। हालांकि यह सुपर टाइफून की ताकत से थोड़ा नीचे आ गया है, लेकिन इसमें अभी भी 213 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल रही हैं। बाताया जाता है कि हवाओं की रफ्तार 227 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और लहरें 20 फीट ऊंची हो सकती हैं।

हांगकांग ऑब्जर्वेटरी के मुताबिक, चांपी इस सीजन में उत्तर-पश्चिम प्रशांत महासागर का 10वां ऐसा तूफान है जो सुपर टाइफून की ताकत तक पहुंचा। यह लंबे समय के औसत से दोगुना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की स्पीड और बीच के दबाव के हिसाब से चांपी इस साल के सबसे ताकतवर तूफानों में से एक है। एटमॉस्फेरिक G2 के मौसम विभाग के डायरेक्टर जेम्स कैरन ने कहा कि अल नीनो इसकी मुख्य वजह है। इस दौरान तूफान ज्यादा पूर्व में बनते हैं। इससे उन्हें खुले और गर्म समुद्र में ज्यादा समय मिलता है और वे ज्यादा ताकत इकट्ठा कर लेते हैं।

बता दें कि पूर्वी एशिया इस साल अल नीनो की वजह से आए कई मजबूत तूफानों का सामना कर रहा है। चांपी भी उसी कड़ी में है। साल 2015 में भी अल नीनो के साल में ऐसे 13 तूफान आए थे।

ताइवान पर सबसे ज्यादा असर

बताया जा रहा है कि इस तूफान का सबसे ज्यादा असर ताइवान पर पड़ सकता है। तेज बारिश और तेज हवाएं द्वीप के लिए खतरा बन सकती हैं। तूफान वीकेंड में चीन के पूर्वी तट से गुजरेगा और फिर जापान के क्यूशू की ओर बढ़ेगा। खबर है कि ताइवान के अधिकारी आज फैसला कर सकते हैं कि ताइपे के स्कूल और ऑफिस बंद करने हैं या नहीं। ताइवान स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार भी रोका जा सकता है। गुरुवार सुबह तक कम से कम 125 उड़ानें रद्द हो चुकी हैं।

रास्ते को लेकर सस्पेंस

तूफान के रास्ते को लेकर अभी भी कुछ साफ नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, यह ताइवान के किनारे से गुजरेगा, जबकि कुछ मॉडल्स उत्तरी हिस्से में छोटा लैंडफॉल दिखा रहे हैं। कैरन ने कहा कि करीब 24 घंटे में स्थिति साफ हो जाएगी। सबसे बड़ा खतरा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी ताइवान में बहुत ज्यादा बारिश है। अक्टूबर के अंत में उत्तर-पूर्वी मानसून पहले से मौजूद होता है। पास से गुजरने वाला तूफान उस नमी को द्वीप की ओर खींच लेता है। इससे ग्रेटर ताइपे इलाके में 457 मिलीमीटर (18 इंच) तक बारिश हो सकती है। इससे बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बढ़ जाएगा।

चीन मौसम विभाग के अनुसार, इस वीकेंड शंघाई और झेजियांग प्रांत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। झेजियांग और फुजियान प्रांतों के तटीय इलाकों में खेतों में पानी भरने और हवा से फसलों को नुकसान होने की चेतावनी दी गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN