Home rss world hindi ईरान-अमेरिका में फिर छिड़ेगा युद्ध? ट्रंप ने दिए हमले के संकेत, होर्मुज...

ईरान-अमेरिका में फिर छिड़ेगा युद्ध? ट्रंप ने दिए हमले के संकेत, होर्मुज में 7 तेल टैंकरों पर अटैक

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

ईरान का मानना ​​है कि ये जहाज अमेरिका से जुड़े हैं और इन्हें ट्रंप का समर्थन प्राप्त है। आईआरजीसी ने हाल ही में कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी आक्रामकता से निपटने के लिए उनके पास एक नई रणनीति है।

Iran-US War: अमेरिका और ईरान के बीच फिर एकबार सैन्य संघर्ष की स्थिति बनती दिख रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तल्ख तेवर दिखाते हुए ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान को बुरी तरह से सबक सिखाया है। वहीं, ईरान का कहना है कि एक ही दिन में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सात तेल टैंकरों को नुकसान पहुंचा है। ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के तनाव की शुरुआत के बाद से अब तक एक दिन में नुकसान की यह सबसे बड़ी घटना है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में सात जहाजों पर ईरान के हमलों ने चिंता बढ़ा दी है। एक ही रात में सात जहाजों को नुकसान पहुंचा है। तीन बारूदी सुरंगों की चपेट में आ गए और चार पर सीधे ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने हमला किया है। ईरान का मानना ​​है कि ये जहाज अमेरिका से जुड़े हैं और इन्हें ट्रंप का समर्थन प्राप्त है। आईआरजीसी ने हाल ही में कहा था कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी आक्रामकता से निपटने के लिए उनके पास एक नई रणनीति है।

होर्मुज में अभी और हेंगे हमले: ईरान

इस नई रणनीति के तहत, ईरान पर समुद्री नाकेबंदी लागू करने को ही युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। अब स्थिति ऐसी नहीं है कि ईरान केवल अमेरिका या इजरायल की ओर से हवाई हमले का इंतजार कर रहा हो। IRGC अब जहाजों के गुजरने पर भी जवाबी कार्रवाई की बात कर रहा है, क्योंकि उनका मानना ​​है कि इन जहाजों की आवाजाही को अमेरिका का प्रोत्साहन, मदद और समर्थन प्राप्त है।

अब यह देखना बाकी है कि आने वाले दिनों में जब और जहाज होर्मुज से गुजरने की कोशिश करेंगे तो क्या ईरान अपनी इन धमकियों को सच कर दिखाएगा।

अमेरिका और इजरायल भी युद्ध के फिर से शुरू होने की बात कर रहे हैं। इसका असर ईरान में भी महसूस किया जा रहा है। ईरान इसके लिए पूरी तरह तैयार है और उसका कहना है कि उसके पास जवाबी कार्रवाई करने के लिए जरूरी क्षमता मौजूद है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN