Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार यश ने साई पल्लवी को बताया आगे का प्लान, क्या छोटी फिल्मों...

यश ने साई पल्लवी को बताया आगे का प्लान, क्या छोटी फिल्मों में वापसी करेंगे सुपरस्टार?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/RAv_1792840708241_7viS_1792840713959_UCLx_c8905681-c725-4845-b99c-f088dd383696_PcmB.jpg

साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की रामायण के बाद क्या प्लानिंग है? एक्ट्रेस साई पल्लवी के साथ बातचीत में उन्होंने इस राज से भी पर्दा उठा दिया।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश फिल्म ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। इससे पहले उनकी मेगा बजट मूवी ‘टॉक्सिक’ चर्चा में रही थी। आगे भी आगे की प्लानिंग की बात करें तो अब यश का दोबारा छोटे बजट वाली फिल्मों पर लौटने का कोई विचार नहीं है। KGF और KGF 2 जैसी फिल्मों के बाद नेशनल सेंसेशन बन चुके यश का स्टारडम अलग ही लेवल पर पहुंच चुका है। फिल्म की शूटिंग के दौरान जब साई पल्लवी ने यश से उनकी फ्यूचर प्लानिंग को लेकर बात की, तो यश के जवाब ने उनके सवाल को ही बदल दिया।

क्या फिर से छोटी फिल्मों में लौटेंगे यश?

‘रामायण’ मूवी में सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी ने बताया- मैंने यश से पूछा कि क्या वह कभी छोटी-छोटी प्यारी लव स्टोरीज बनाने के लिए वापस लौटेंगे?” इस पर यश ने उन्हें जवाब दिया, “मैं अपनी फिल्मों को बड़ा बनाना चाहता हूं क्योंकि मेरे पास मौका है, और साथ ही, मैं कन्नड़ और अपने साउथ इंडियन और इंडियन सिनेमा को दुनिया के सामने पेश करना चाहता हूं।” रामायण के प्रमोशन के दौरान साई पल्लवी और यश के बीच हुई यह बातचीत साफ बताती है कि साउथ के सुपरस्टार एक्टर का आगे क्या प्लान है।

रामायण ने यश का भी लगा हुआ है पैसा

रामायण के बाद वह रामायण पार्ट-2 में नजर आएंगे। क्योंकि यह एक मेगा बजट प्रोजेक्ट है, और इसमें यश का भी पैसा लगा है, ऐसे में वह इस फिल्म को लेकर जरा भी रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। मालूम हो कि फिल्म के हिंदी वर्जन का डिस्ट्रिब्यूशन जहां धर्मा प्रोडक्शन्स के पास है, वहीं कन्नड़ में यश का मॉन्सटर फिल्म्स ने मोर्चा संभाला हुआ है। बता दें कि यश आज जिस तरह से ग्रे शेड कैरेक्टर्स का दूसरा नाम बन चुके हैं, उनके करियर की शुरुआत में वह ऐसी फिल्में नहीं कर रहे थे। यश ने गुगली और मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी जैसी फिल्में की हैं।

दो हिस्सों में बंटा हुआ है यश का करियर

यश के करियर की शुरुआती फिल्में रोमांस, कॉमेडी और रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली चीजों पर आधारित होती थीं। यश के करियर की बात की जाए तो यह साफतौर पर 2 हिस्सों में बंटा हुआ है। यश का KGF के पहले का करियर और उनका KGF के बाद का करियर। प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को शुरू से ही एक पैन-इंडियन प्रोजेक्ट के तौर पर सोचा गया था। यह उस साल इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई। इसके बाद KGF: 2 ने 1200 करोड़ रुपये का ग्लोलब कलेक्शन करके सबके होश उड़ा दिए थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN