Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार सना मकबूल ने माही विज के ‘बेचारी’ कार्ड पर उठाए सवाल, बोलीं-...

सना मकबूल ने माही विज के ‘बेचारी’ कार्ड पर उठाए सवाल, बोलीं- वह मेरी…

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/ssm_1792862793893_fL0X_1792862811068_9gq8_1e38fd3f-6229-4680-9027-8f24e09c7188_3nSL.jpg

सना मकबूल और माही विज की दोस्ती की दरार लगता है और बढ़ती जा रही है। अब सना ने माही को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताने से मना किया है।

बिग बॉस ओटीटी 3 विनर सना मकबूल और माही विज के बीच पहले काफी अच्छी दोस्ती थी। दोनों कई बार साथ में पार्टीज करते दिखते थे। एक-दूसरे के साथ हर इवेंट अटेंड करते थे, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों की दोस्ती में दरार आ गई है। सना ने अब एक बार फिर माही पर तंज कसा है।

सना पर लगा आरोप

दरअसल, एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जहां सना को घर तोड़ने वाली कहा जा रहा था। ऐसा आरोप लगाया गया कि सना माही के एक्स पति जय के साथ बहुत टाइम स्पेंड करती थीं। सना ने इस दावे पर सवाल उठाया और उस ट्रोल से पूछा कि वह कथित तौर पर किसके एक्स पति के साथ घूम-फिर रही थीं।

सना ने माही को लेकर क्या कहा

सना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिसमें माही पर बेचारी कार्ड खेलने का आरोप लगाया गया था। इस पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने माही के साथ अपने रिश्ते को क्लीयर किया और लिखा, ‘सबसे पहले तो यह जान लें कि वह मेरी सबसे अच्छी दोस्त नहीं, बस एक दोस्त थी।’

किसके एक्स पति के साथ घूमती हूं

एक यूजर ने लिखा, सना में कोई इंट्रेस्ट नहीं है, सना पागल है और वह जय के साथ घूमती रहती थीं। इस पर सना ने लिखा, जय के साथ घूमना? कब और कहां? मुझे भी बताओ प्लीज किसके एक्स पति के साथ घूमती हूं।

माही ने बताया सिंगल मदर होने का चैलेंज

बता दें कि हाल के एक एपिसोड में माही का इमोशनल ब्रेकडाउन हो जाता है और वह बताती हैं कि कैसे उन्हें सिंगल मदर होने की वजह से काफी चैलेंज का सामना करना पड़ता है। माही ने कहा था कि मैंने जय से एक भी पैसे नहीं लिए ना ही मेन्टनेंस के लिए कुछ लिया। मैं अपनी मेहनत से अपनी बेटी का फ्यूचर बनाना चाहती हूं। माही ने यह भी कहा था कि जज ने उनसे 4 बार पूछा था कि क्या वह सच में जय से कुछ पैसे नहीं लेना चाहती हैं, लेकिन उन्होंने मना किया। वह बोलती हैं जय ने कभी उन्हें किसी चीज के लिए नहीं रोका। उनका पूरा लॉकर माही के लिए खुला रहता है। लेकिन वह कभी जय से कुछ नहीं लेती हैं।

सना और माही की दोस्ती में दरार

सना और माही पहले अच्छे दोस्त थे। लेकिन फिर 2026 के एंड तक दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया इंस्टाग्राम पर। ये दोनों के बीच अनबन की अफवाहें तब और जोर पकड़ने लगी जब सना ने अपनी एक एक्स सहेली (जिसका उन्होंने नाम नहीं लिया) के बारे में कड़े शब्दों में एक पोस्ट लिखा था। पोस्ट में उन्होंने उस सहेली पर खुद को बदनाम करने और खुद को एक ‘बेचारी’ के रूप में पेश करने का आरोप लगाया। हालांकि सना ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन लोगों को यही लगा कि सना ने ये इनडायरेक्टली माही को कहा है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN