Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/24/1200x900/d_1792862362117_WAEB_1792862362268_BNIx_f2d824e7-0b41-4175-8085-45be41188993_S8I5.jpgरामायण में रावण का किरदार निभाने वाले यश से एक्ट्रेस साई पल्लवी ने उनकी आने वाली रोमांटिक फिल्म को लेकर सवाल कर लिया। एक्टर ने जो जवाब दिया वो दिल जीतने वाला है।
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके रोल को लेकर चर्चाएं हो रही हैं। हाल में यश ने इवेंट में बातचीत के दौरान ऑडियंस से रिक्वेस्ट की वो साई के किरदार को प्यार करें। अब एक्ट्रेस ने भी यश से उनकी आने वाली रोमांटिक फिल्मों को लेकर सवाल कर दिया है। इसका जो जवाब सामने आया वो हर यश फैन को सुनना चाहिए।
इसलिए रोमांटिक फिल्म नहीं कर रहे हैं यश
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक साई पल्लवी ने एक प्रमोशनल इवेंट में बातचीत के दौरान फिल्म रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले यश से एक खास सवाल पूछ लिया। एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं यश से पूछना चाहती हूं कि वो से अपनी छोटी रोमांटिक लव स्टोरीज लेकर वापस कब आएंगे।’ इसके जवाब में यश ने कहा, ‘मैं बड़ी फिल्में बनाना चाहता हूं क्योंकि मेरे पास मौका है, और यही समय है जब मैं कन्नड़ और साउथ और इंडियन फिल्म इंडस्ट्री को दुनिया के सामने पेश कर सकता हूं।’
यश बने थे कन्नड़ फिल्म के स्टार
यश कन्नड़ फिल्म के एक पॉपुलर स्टार रहे हैं। उन्हें फिल्म गूगली में काफी पसंद किया गया था। कई रोमांटिक फिल्मों में उनकी एक्टिंग का कमाल दिखा है। लेकिन साल 2018 में आई फिल्म KGF चैप्टर 1 और 2022 में आई KGF चैप्टर 2 ने देश को एक नया सुपरस्टार रॉकी भाई यानी यश दे दिया था। इन दोनों फिल्मों ने यश को साउथ के साथ नॉर्थ का भी सुपरस्टार बना दिया। फिल्म धमाकेदार रही थी।
यश से थी कमबैक की उम्मीद
KGF के बाद यश से एक बड़ी फिल्म की उम्मीद थी। करीब तीन साल बाद एक्टर स्क्रीन पर फिल्म ‘टॉक्सिक’ लेकर आए। गीतू मोहनदास ने फिल्म का डायरेक्शन किया। यश ने कुछ लोगों के साथ मिलकर खुद फिल्म को प्रोड्यूस किया। इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए फिल्म का इंग्लिश वर्जन रिलीज किया गया। मोटा बजट। उम्मीद थी कि यश, कियारा आडवानी, नयनतारा, हुमा कुरैशी जैसे एक्टर्स के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस हिला देगी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी फ्लॉप हुई।
रामायण ने एडवांस बुकिंग में कमाए इतने करोड़
अब यश को नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनने वाली रामायण में देखा जाएगा। एक्टर रावण का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद यूजर्स ने रावण के किरदार को दमदार बताया है। अब फिल्म का इंतजार हो रहा है। इस फिल्म में रणबीर कपूर पहली बार राम के किरदार में दिखेंगे। वहीं साई पल्लवी सीता बनी है। देश और दुनिया में इस फिल्म के चर्चे हो रहे हैं। फिल्म एडवांस बुकिंग से रिलीज के 10 दिन पहले तक 8 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




