Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘हम हिंदू हैं, यहां तलाक नहीं होता…’, कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर...

‘हम हिंदू हैं, यहां तलाक नहीं होता…’, कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर के आरोपों पर खुलकर बोले गोविंदा

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/Govinda___1792905520044_BHJu_1792905520165_RAIQ_d5f899d9-1405-4b65-9136-af56f028220f_kTYD.jpg

काफी वक्त गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार को लेकर खबरों में हैं। सुनीता ने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का कई बार दावा किया।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने डांस के लिए जाने जाते हैं। अपने करियर में गोविंदा ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। गोविंदा ने एक्शन से लेकर कॉमेडी और विलेन तक के रोल को पर्दे पर जिया है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी वक्त गोविंदा और सुनीता आहूजा अपनी शादीशुदा जिंदगी में आई दरार को लेकर खबरों में हैं। सुनीता ने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का कई बार दावा किया। हालांकि, गोविंदा ने इसे गलत बताया। इसी बीच अब गोविंदा ने अपने लेटेस्टेंट इंटरव्यू में इन सभी बातों का खुलकर जवाब दिया।

गोविंदा ने सुनीता ने बताया अपना पहला प्यार

बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी कि गोविंदा ने हाल ही में एबीपी न्यूज को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान गोविंदा ने अपनी पत्नी सुनीत संग अपने रिश्ते के साथ-साथ एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार संग अफेयर के आरोपों पर खुलकर बात की। कोमल, गोविंदा की फिल्म ‘रूपा’ में भी नजर आने वाले हैं। इंटरव्यू में गोविंदा ने कोमल रानी संग अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के साथ ही सुनीता आहूजा के अलग रहने के फैसले और तलाक पर चुप्पी तोड़ी है। गोविंदा ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता जो भी कर रही हैं वो अपने बच्चों के लिए कर रही हैं। सुनीता को अपना पहला प्यार भी बताते हुए कहा कि प्यार कोई खेल नहीं होता है। उन्होंने उनका घर तोड़ने का आरोप किसी तीसरी पर्सन पर लगाया हालांकि, उन्होंने इस दौरान किसी का नाम नहीं लिया।

गोविंदा की परिवार से इतनी बदनामी क्यों?

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के सवाल का जवाब देते हुए गोविंदा ने कहा, ‘समय… वो समाज के सामने वो पर्दा कभी नहीं उठाता कि लोग सारी दुनिया के सामने लज्जित हो जाएं। सच ये है कि मैं 8-9 साल पहले किसी से कह दिया था कि ऐसा होगा और मैं ऐसे दौर से गुजर रहा होऊंगा और इसके प्रभाव के अंदर हम सब आ जाएंगे ऐसा किसी ने लिखा है तो ये होकर रहेगा, जिसने लिखा है वो साधारण नहीं है।’ इस दौरान गोविंदा ने उनकी पुरानी भविष्यवाणी का जिक्र किया।

आंखों पर पर्दा पड़ा है सुनीता के

गोविंदा ने आगे कहा, ‘बदनामी हमेशा से मेरे नाम का हिस्सा रहा है। मेरा नाम ही ऐसा है। किसी ने प्यार किया तो किसी ने मेरे नाम के साथ भविष्यवाणी की कि तू धोखा देगा।’ इस दौरान एक्टर ने अपनी पत्नी को भाग्यवान और लक्ष्मी कहा और आभार जताया कि उनकी वजह से आज वो यहां तक पहुंच पाए हैं। साथ ही गोविंदा ने कहा कि सुनीता की आंखों पर पर्दा पड़ा हुआ है। हालांकि, गोविंदा ने उस शख्स के नाम का खुलासा नहीं किया कि वो किस इंसान के बहकावे में आई हैं।

तलाक पर बोले गोविंदा

इंटरव्यू के दौरान गोविंदा से सुनीता आहूजा संग तलाक को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर एक्टर ने कहा, ‘वो लिया… लेना पड़ेगा भी। कैसे नहीं लेंगी?’ इस पर जब गोविंदा से पूछा गया, ‘धमकी से लिया या प्यार से?’ इस पर गोविंदा ने कहा, ‘नहीं-नहीं, हम हिंदू आदमी हैं और हमारे यहां तलाक शब्द नहीं है। सभी व्यवस्थाएं हमारे अंदर हैं।’ सुनीता को मनाने को लेकर गोविंदा ने कहा, ‘मैं जैसा हूं वैसा हूं और मुझे ऐसा लगता है कि अगर आप अपनी जगह से हिलेंगे तो अपनी शक्ति पर स्वयं प्रश्न उठाएंगे। मैं नहीं चाहता कि मुझसे भविष्य में प्रश्न पूछे जाएं।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN