Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/25/1200x900/ShilpaRa_1792901453375_LLXZ_1792901458207_p4w4_0f6f55ed-ddcb-4439-ad9d-9dffd428b971_2hbp.jpgसिंगर शिल्पा राव मुंबई के एक इवेंट में परफॉर्म कर रही थीं, जब बीच में ही उनका माइक बंद कर दिया गया।
बीता शनिवार सिंगर शिल्पा राव के लिए दिल तोड़ देने वाला रहा। शिल्पा मुंबई में 24 अक्तूबर को बॉलीवुड म्यूजिक प्रोजेक्ट की 10वीं एनिवर्सरी पर परफॉर्म कर रही थीं, जब उनका माइक अचानक बंद कर दिया गया। वह अपनी ऑडियंस को धन्यवाद कहकर उनसे विदा लेना चाह रही थीं, लेकिन तभी इवेंट में हो रही देरी को ध्यान में रखते हुए उनका माइक बंद कर दिया गया और दूसरे परफॉर्मर की परफॉर्मेंस शुरू करवा दी गई। शिल्पा राव ने अब इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है और एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया है कि कैसे उन्हें काफी ठेस पहुंची।
‘दिल बहुत दुखता है जब हमसे…’
शिल्पा राव ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मुंबई। आज रात मेरे दिल का एक छोटा सा टुकड़ा टूट गया है। दिल बहुत दुखता है जब हमसे कोई बहुत खूबसूरत चीज इस तरह छीन ली जाती है। लेकिन जब म्यूजिक रुक गया था, तब भी आप लोग नहीं रुके। जिस तरह आप लोगों ने मेरा नाम पुकारना जारी रखा, आपकी आवाजों में जो प्यार था। मैं वह सब कुछ महसूस कर सकती हूं। आज रात हमारी कहानी अधूरी ही खत्म कर दी गई। मैं वादा करती हूं कि मैं फिर वापस लौटूंगी।” शिल्पा ने हर्ट इमोजी के साथ यह पोस्ट लिखी है।
बंद किया माइक, बदल दीं लाइटें
अपनी पोस्ट के आखिर में शिल्पा राव ने लिखा- आई लव यू मुंबई, हमेशा और हमेशा। शिल्पा। बता दें कि शनिवार को जब शिल्पा राव परफॉर्म कर रही थीं, तब इवेंट शेड्यूल में देरी होने के चलते सिंगर को बीच में ही रोक दिया गया। वह अपनी ऑडियंस का धन्यवाद कर रही थीं और उनका अभिवादन स्वीकार कर रही थीं, कि तभी माइक बंद कर दिया गया और मंच पर लाइटें भी बदल दी गईं। शो के बाद कई लोगों ने मैनेजमेंट और ऑर्गनाइजर्स के इस रवैये की आलोचना की। अब खुद शिल्पा ने भी अपने दिल की बात साझा की है।
कमेंट बॉक्स में क्या बोली ऑडियंस
शिल्पा राव की पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि यह कला का अपमान था। एक फैन ने शिल्पा की पोस्ट पर लिखा- आप शालीनता और सहजता की पराकाष्ठा हैं, जिस तरह आपने उनके अनप्रोफेशनल रवैये को हैंडल किया। एक अन्य यूजर ने लिखा- शिल्पा मैम आप यह हक रखती हैं कि आपको आकिर तक सुना जाता। दूसरे ने लिखा- मैम हमें भी बहुत बुरा लगा जिस तरह उन्होंने आपको ट्रीट किया। बता दें कि शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी। ‘चलेया’, ‘बेशरम रंग’ और ‘घुंगरू’ जैसे गाने गा चुकीं शिल्पा राव को बॉलीवुड की सबसे यूनिक आवाजों में गिना जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



