Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार स्टूडियो में पोछा लगाती थी 90s की ये एक्ट्रेस, पहली फिल्म में...

स्टूडियो में पोछा लगाती थी 90s की ये एक्ट्रेस, पहली फिल्म में जीता Filmfare, ठुकरा दी थी शाहरुख-अजय की फिल्में

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/26/1200x900/raveena_tondon_new_1793021963597_NzG2_1793021972573_H60c_5ef92667-6ce2-4517-9228-7505686f7151_M0QZ.jpg

90S की एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं, जिसने करियर की शुरुआत में स्टूडियो के फर्श तक साफ किए। लेकिन आज वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं।

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना आसान नहीं होता है। यहां पर अपनी जगह बनाने के लिए या एक चांस पाने के लिए लोगों को अपनी एड़ियां घिसनी पड़ती है। 90S की एक ऐसी ही एक्ट्रेस हैं, जिसने करियर की शुरुआत में स्टूडियो के फर्श तक साफ किए। लेकिन आज वो इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में गिनी जाती हैं। अपने करियर में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आइए जानते हैं कौन है वो एक्ट्रेस?

54 साल की हुईं रवीना

90S के दशक की हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि रवीना टंडन हैं। अपने करियर में रवीना ने कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम किया है। आज यानी 26 अक्टूबर को रवीना टंडन 54 साल की हो गई हैं। 30 साल पहले साल 1991 में आई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म हिट रही थी। रवीना ने एक इंटरव्यू में अपने करियर के शुरुआती दिनों को लेकर बात की थी।

मैंने स्टूडियो का फर्श साफ करने से लेकर फर्श से उल्टी तक साफ किया

रवीना टंडन ने साल 2022 में ‘मिड-डे’ को दिए एक इंटरव्यू में प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि 10वीं कक्षा पूरी करने के तुरंत बाद उन्होंने विज्ञापन फिल्म निर्माता प्रहलाद कक्कड़ को असिस्ट करना शुरू कर दिया था। उनके साथ इंटर्नशिप के दौरान उन्हें लगा कि वह मॉडलिंग कर सकती हैं और कुछ पॉकेट मनी कमा सकती हैं। रवीना ने इंटरव्यू में बताया, ‘मैंने स्टूडियो का फर्श साफ करने से लेकर फर्श से उल्टी साफ करने तक का काम किया है। 10वीं पास करने के तुरंत बाद मैंने प्रहलाद कक्कड़ को असिस्ट करना शुरू किया था।’

फ्री में मॉडलिंग करने की जगह की पैसे की डिमांड

रवीना ने आगे कहा, ‘ जब भी प्रहलाद के सेट पर कोई मॉडल नहीं आती थी, तो वह कहते थे- ‘रवीना को बुलाओ’, और मुझसे मेकअप करके पोज देने के लिए कहते थे। तब मैंने सोचा कि अगर मुझे यह काम करना ही है, तो क्यों न मैं इसे प्रहलाद के लिए बार-बार मुफ्त में करने के बजाय, इससे कुछ पॉकेट मनी कमा लूं? बस इसी सोच से मेरी मॉडलिंग की शुरुआत हुई। इसलिए, मैं असल में इस इंडस्ट्री में बाय डिफॉल्ट (संयोग से) आ गई; मैंने कभी यह सोचकर बड़े होने का सपना नहीं देखा था कि मैं एक एक्ट्रेस बनूंगी।’

ठुकराई शाहरुख और अजय के साथ फिल्मों के ऑफर

2023 में ANI के पॉडकास्ट पर बात करते रवीना ने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में उन्हें लगातार फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, लेकिन एक्टिंग में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। साथ ही उन्होंने कई फिल्मों को मना करने के बारे में भी बात की थी, जिनमें बड़े सितारों वाली फिल्में भी शामिल थीं। उन्होंने बताया था कि यश चोपड़ा की फिल्म ‘डर’ के लिए वह पहली पसंद थीं, जिसमें बाद में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला ने काम किया। हालांकि, उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया क्योंकि वह कुछ सीन्स को लेकर सहज नहीं थीं। उन्होंने कहा, ”डर’ सबसे पहले मेरे पास आई थी। फिल्म अश्लील नहीं थी, लेकिन इसमें कुछ ऐसे सीन्स थे जिन्हें लेकर मैं सहज नहीं थी। जैसे कि स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहनना, तो मैंने साफ कह दिया – ‘नहीं, मैं इसे नहीं पहनूंगी।’।

इन फिल्मों को भी किया मना

उसी बातचीत में रवीना ने बताया कि ‘प्रेम कैदी’, जिससे करिश्मा कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, ये भी उन्हें ऑफर हुई थी। हालांकि, उन्होंने इसे करने से मना कर दिया क्योंकि फिल्म का एक सीन उन्हें असहज कर रहा था। रवीना ने केवल यही फिल्में नहीं ठुकराईं। साथ ही रवीना ने अजय देवगन की पहली फिल्म ‘फूल और कांटे’ को भी करने से मना कर दिया था, क्योंकि उस समय वह पक्का नहीं थीं कि उन्हें एक्टिंग में अपना करियर बनाना है या नहीं।

इस फिल्म से किया डेब्यू

आखिरकार, रवीना बाद में सलमान खान के अपोजिट फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हो गईं। 2023 में ‘लेहरें’ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके दोस्त और साथी मॉडल बंटी वालिया ने सलमान खान को उनसे मिलने के लिए कहा था, क्योंकि उन्हें पता चला था कि वो किसी नए चेहरे की तलाश में हैं। अपनी पहली फिल्म के मिलने के बारे में रवीना ने बताया, ‘उस समय, मेरे दोस्त और एक ऐड में मेरे साथ काम करने वाले मॉडल बंटी वालिया ने सलमान को फोन किया और कहा, ‘आपको इस लड़की से मिलना चाहिए, मुझे लगता है कि वह आगे चलकर बहुत बड़ी स्टार बनेगी और आप भी किसी नए चेहरे की तलाश में हैं।’ सलमान ने अलग से आकर मेरा काम देखा। मुझे लगता है कि यह किस्मत ही थी।’

रवीना का वर्कफ्रंट

रवीना ने अपनी पहली फिल्म ‘पत्थर के फूल’ के लिए बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर का अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा रवीना ने शूल, दमन और अक्स, साथ ही मोहरा, दिलवाले, अंदाज अपना अपना, खिलाड़ियों का खिलाड़ी और दूल्हे राजा, केजीएफ: चैप्टर 2 जैसी हिट फिल्में शामिल थीं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN