Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- कंपनी के IPO को लेकर गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं
- इस IPO में एंथ्रोपिक के साथ कंपनी के कुछ मौजूदा शेयरधारक भी अपने शेयर बेच सकते हैं
- हालांकि, कितने शेयर बेचे जाएंगे और IPO का साइज कितना होगा, इसकी पूरी जानकारी बाद की फाइलिंग में सामने आ सकती है
Anthropic IPO: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया की बड़ी कंपनियों में शामिल एंथ्रोपिक (Anthropic) अब शेयर बाजार में उतरने की तैयारी कर रही है। क्लॉड एआई (Claude AI) चैटबॉट बनाने वाली इस कंपनी ने अमेरिकी शेयर बाजार में अपना IPO लाने की योजना बनाई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का टारगेट स्पेसएक्स (SpaceX) के रिकॉर्ड IPO के बराबर या उससे भी बड़ा IPO लाने का है। यह IPO एआई सेक्टर में तेजी से बढ़ता कारोबार लंबे समय तक मुनाफा कमा सकता है।
नैस्डैक पर लिस्ट होंगे कंपनी के शेयर
एंथ्रोपिक ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के पास लिस्टिंग से जुड़ी फाइलिंग जमा की है। कंपनी के शेयर नैस्डैक ग्लोबल सेलेक्ट मार्केट पर ‘ANT’ टिकर सिंबल के तहत लिस्ट करने की योजना है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने जून में ही गोपनीय तरीके से लिस्टिंग के लिए शुरुआती डॉक्यूमेंट जमा कर दिए थे। कंपनी के IPO को लेकर गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं। इस IPO में एंथ्रोपिक के साथ कंपनी के कुछ मौजूदा शेयरधारक भी अपने शेयर बेच सकते हैं। हालांकि, कितने शेयर बेचे जाएंगे और IPO का साइज कितना होगा, इसकी पूरी जानकारी बाद की फाइलिंग में सामने आ सकती है।
तेजी से बढ़ रही कमाई, लेकिन घाटा भी बढ़ा
एंथ्रोपिक के कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिली है, लेकिन कंपनी के सामने घाटे की चुनौती भी है। रिपोर्ट में दी गई फाइलिंग के मुताबिक, 2026 की पहली छमाही में कंपनी का रेवेन्यू 16.3 अरब डॉलर रहा, जबकि इस दौरान उसे 80.7 अरब डॉलर का नेट लॉस हुआ। इसके मुकाबले, पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का राजस्व 1.2 अरब डॉलर और नेट लॉस 13 अरब डॉलर बताया गया था। ये आंकड़े कंपनी के कारोबार में तेजी के साथ-साथ उसके फाइनेंशियल जोखिमों की ओर भी इशारा करते हैं। IPO में पैसा लगाने से पहले निवेशकों के लिए यह समझना जरूरी होगा कि कंपनी की कमाई कितनी तेजी से बढ़ रही है और वह अपने खर्चों को किस तरह संभाल रही है। एंथ्रोपिक मुख्य रूप से बड़ी कंपनियों और एंटरप्राइज ग्राहकों को अपनी AI सेवाएं देती है।
IPO क्यों लाना चाहती है एंथ्रोपिक?
AI सेक्टर में कंपनियां अपने मॉडल को बेहतर बनाने, कंप्यूटिंग कैपासिटी बढ़ाने और नई तकनीक विकसित करने पर भारी रकम खर्च कर रही हैं। ऐसे में एंथ्रोपिक शेयर बाजार से बड़ी रकम जुटाकर अपने कारोबार का विस्तार करना चाहती है। कंपनी की कोशिश है कि वह AI की कॉम्पिटिशन में अपनी स्थिति मजबूत रखे और अपने एडवांस AI मॉडल को विकसित करने के लिए जरूरी निवेश जुटा सके। अगर IPO सफल रहता है, तो यह AI कंपनियों के लिए शेयर बाजार से बड़ी रकम जुटाने का अहम उदाहरण बन सकता है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी नवंबर के दूसरे सप्ताह यानी 9 नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में IPO की मार्केटिंग शुरू कर सकती है। हालांकि, इसकी ऑफिशियल डेडलाइन और शेयरों की बिक्री से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आना बाकी है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




