Home Latest news ताज़ा खबर IND vs NZ 3rd T20I LIVE SCORE: डेरिल मिचेल का धमाकेदार अर्धशतक,...

IND vs NZ 3rd T20I LIVE SCORE: डेरिल मिचेल का धमाकेदार अर्धशतक, कुल स्कोर 100 के पार निकला

4
0

Source :- INDIATV NEWS

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। पहले दो मैच जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में बढ़त बना चुकी है। तीसरे मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड की ओर से जो भी लक्ष्य रखा जाएगा, उसका पीछा टीम इंडिया करेगी। इस मैच का लाइव स्कोर और हिन्दी में पूरी कमेंट्री आप यहां देख सकते हैं। साथ ही सारे अहम अपडेट भी आपको यहां मिलते रहेंगे। 

टीम इंडिया आज ही सीरीज पर करना चाहेगी कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम आज न्यूजीलैंड से तीसरे टी20 में भिड़ रही है। अब तक जो दो मैच हुए हैं, उसमें भले ही टीम इंडिया ने जीत दर्ज की हो, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि न्यूजीलैंड ने ब​राबरी की टक्कर दी है। आज का मैच इसलिए अहम है, क्योंकि भारत ने इसे जीत तो सीरीज अपने नाम हो जाएगी। लेकिन न्यूजीलैंड की टीम इसमें खलल डालने की कोशिश जरूर करेगी। 

वेलिंग्टन में तेज हवा और बूंदाबांदी की संभावना

आज का मैच ​वेलिंग्टन में है। वहां के मौसम की बात करें तो मैच के दौरान तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, साथ ही बीच बीच में बूंदाबांदी भी हो सकती है। लेकिन मैच नहीं हो पाएगा, फिलहाल ऐसा नहीं माना जाना चाहिए। पहले दोनों मैच काफी रोमांचक हुए हैं, ऐसा ही कुछ आज भी होगा। 

कप्तान श्रेयस की चिंता गेंदबाजी को लेकर है

टीम इंडिया की बैटिंग तो अब तक खेले गए दो मैचों में काफी अच्छी रही है, लेकिन कप्तान श्रेयस की चिंता गेंदबाजी को लेकर होनी चाहिए, जो उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रही है, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। दोनों मैचों में न्यूजीलैंड ने अच्छी बल्लेबाजी की है। अब आज का मैच उनके लिए काफी ज्यादा अहम है। 

भारतीय क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का पूरा स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेट कीपर), फिन ऐलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर, मैथ्यू फिशर, डेवोन कॉनवे।

Latest Cricket News

SOURCE : INDIATV NEWS