Source :- LIVE HINDUSTAN
Free Fire India भारत में 28 अक्टूबर, 2026 से Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। गेम में पैरेंटल कंसेंट, प्ले टाइम लिमिट, ब्रेक रिमाइंडर और इन-गेम खर्च पर कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
Garena का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम Free Fire India भारतीय गेमर्स के लिए 28 अक्टूबर 2026 से लॉन्च होगा। गेम को भारत के लिए खास तौर से तैयार किया गया है। इसमें बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी, गेम खेलने के समय और इन-गेम खर्च को कंट्रोल करने के लिए कई फीचर्स दिए जाएंगे। ऐसे में लंबे वक्त से इस गेम का इंतजार कर रहे भारतीय यूजर्स के लिए यह एक बड़ा अपडेट है।
Free Fire India को भारतीय मार्केट के हिसाब से पेश किया जा रहा है। इसमें बैटल रॉयल गेमप्ले के साथ भारतीय कल्चर से जुड़े इवेंट और खास कैंपेन देखने को मिलेंगे। कंपनी दिवाली के मौके पर भी एक स्पेशल कैंपेन शुरू करेगी, जो 15 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके जरिए प्लेयर्स को गेम के अंदर खास एक्टिविटीज और कंटेंट का एक्सपीरियंस मिलेगा।
गेम को अलग-अलग क्षमता वाले स्मार्टफोन्स पर बेहतर तरीके से चलाने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इससे ज्यादा से ज्यादा भारतीय मोबाइल गेमर्स को गेम खेलने का मौका मिल सकता है।
बच्चों के लिए मिलेंगे पैरेंटल कंट्रोल
Free Fire India में बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैरेंटल कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए अकाउंट बनाने के दौरान पैरेंट्स या गार्जियन की परमिशन जरूरी होगी। इसके लिए गार्जियन के मोबाइल नंबर के जरिए वेरिफिकेशन का सिस्टम भी होगा। फीचर का मकसद बच्चों को ऑनलाइन गेमिंग के दौरान सुरक्षित माहौल देना और पैरेंट्स को उनकी गेमिंग एक्टिविटीज पर निगरानी रखने में मदद करना है।
गेम खेलने के समय पर भी रहेगी लिमिट
कई बार मोबाइल गेम खेलते हुए बच्चों और टीनेजर्स को समय का अंदाजा नहीं रहता। इसे ध्यान में रखते हुए Free Fire India में प्ले टाइम लिमिट और ब्रेक रिमाइंडर जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इनका मकसद खिलाड़ियों को लगातार लंबे समय तक गेम खेलने से रोकना और गेमिंग की आदत को बैलेंस्ड बनाए रखना है।
इन-गेम शॉपिंग पर भी कंट्रोल
Free Fire में डायमंड और दूसरे डिजिटल आइटम खरीदने के लिए असली पैसे खर्च किए जा सकते हैं। Free Fire India में स्पेंडिंग कैप यानी खर्च की सीमा से जुड़ा फीचर भी दिया जाएगा। इससे गेम में होने वाले खर्च को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
कहां से डाउनलोड करें Free Fire India?
Free Fire India को 28 अक्टूबर से Google Play Store और Apple App Store पर लिस्ट हो जाएगा। यूजर्स को गेम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक ऐप स्टोर का ही इस्तेमाल करना चाहिए। गेम का डाउनलोड फ्री होने के बावजूद कुछ इन-गेम आइटम्स के लिए पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



