Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार साई पल्लवी ने डॉक्टरी छोड़ एक्टिंग को क्यों चुना? रणबीर कपूर के...

साई पल्लवी ने डॉक्टरी छोड़ एक्टिंग को क्यों चुना? रणबीर कपूर के जवाब को सुन अमिताभ भी नहीं रोक पाए हंसी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/28/1200x900/sab_1793152245754_rYK8_1793152256054_Uk8k_9503b1b7-32cf-41a6-9c87-56eda18ea539_uwBG.jpg

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे आए। इस दौरान तीनों एक्टर्स ने बिग बी के साथ काफी मजेदार बातें शेयर की।

रामायण फिल्म के प्रमोशन खूब जोर-शोर से हो रहे हैं। अब फिल्म की स्टार कास्ट रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे, अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में। गेम खेलते हुए तीनों स्टार्स ने बिग बी के साथ खूब मस्ती की। अब इस शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जहां बिग बी ने साई से पूछा कि मेडिकल की पढ़ाई के बाद वह एक्ट्रेस क्यों बनीं? तो जानें उन्होंने क्या कहा।

साई के मेडिसिन छोड़ एक्टिंग करने पर बोले रणबीर कपूर

बिग बी पूछते हैं कि आपने डॉक्टर की पढ़ाई की और फिर अब आप यहां हो तो ऐसे कैसे? साई बोलती हैं, भगवान ने लिखा है ये सब। इस पर रणबीर तुरंत बीच में बोलते हैं, भगवान का प्रिस्क्रिप्शन था सर कि इन्हें एक्ट करना है। रणबीर की बात सुनकर सब हंसने लग जाते हैं।

सीता बनने पर दिमाग नहीं यूज करना चाहती थी

वहीं दूसरे प्रोमो में साई ने बताया था कि जब उन्हें रामायण फिल्म ऑफर हुई थी तो उनका पहला रिएक्शन क्या था। वह बोलती हैं, ‘मैं उस वक्त अपना दिमाग नहीं यूज करना चाहती थी। जब भी मैं किरदार निभाती हूं मैं सोचती हूं कि मैं एक किरदार को क्या दे सकती हूं, लेकिन इस बार पहली बार ऐसा हुआ कि मैंने सोचा कि कैसे मैं सीता मां का किरदार निभा सकती हूं? मतलब इससे क्या ज्ञान मिलेगा तो मैं प्रोसेस को ट्रासपेरेंट रखना चाहती थी। मैं ज्यादा इस बारे में नहीं सोचना चाहती थी। मैंने सीता मां की प्रार्थना की और इसी के साथ आगे बढ़ गए।’

कब आएगा ये एपिसोड

बता दें कि केबीसी का ये स्पेशल एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा। वहीं फिल्म की बात करें तो रामायण 5 नवंबर को रिलीज होगी दिवाली से 3 दिन पहले।

रामायण के बारे में जानें

रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण, सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। इनके अलावा फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय भी हैं।

भारत की सबसे महंगी फिल्म

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद एक पॉडकास्ट में बताया था कि दोनों पार्ट्स को मिलाकर फिल्म का टोटल बजट 4000 करोड़ है। इस बजट के साथ रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN