Home LIFESTYLE NEWS HINDI Husband Wife Jokes: हंसी के फव्वारों से लबरेज पढ़ें पति-पत्नी के मजेदार...

Husband Wife Jokes: हंसी के फव्वारों से लबरेज पढ़ें पति-पत्नी के मजेदार चुटकुले

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

करवा चौथ की धूम चारों तरफ दिख रही। बाजार से लेकर सोशल मीडिया पर बस इसी की बातें हो रहीं। ऐसे में हम भी लाएं है पति-पत्नी की सुंदर नोकझोंक वाले फनी जोक्स, जिसे पढ़कर हंसी रुकने का नाम नहीं लेगी।

हंसी-ठहाकों का दौर रुकना नहीं चाहिए। हर दिन मन को खुश और स्ट्रेस से फ्री रखना है तो हंसने के मौके खोज लेने चाहिए। चारों तरफ करवा चौथ की धूम नजर आ रही। सोशल मीडिया खोलें तो बस करवा चौथ की रील्स दिख रहीं। ऐसे में हम भी लाएं हैं पति-पत्नी से जुड़े कुछ मजेदार चुटकुले, जिसे पढ़कर हंसी के समंदर में गोते खाने लगेंगे। तो देर ना करें और पत्नी के साथ पढ़ें मजेदार जोक्स और खुलकर हंसे।

Pati patni Jokes in hindi

1- पत्नी: सुनो जी, अगर मैं खो जाऊं तो तुम क्या करोगे?

पति: मैं अखबार में इश्तिहार छपवाऊंगा।

पत्नी: कितना प्यारा! क्या लिखवाओगे?

पति: जिसे मिले, अपने पास ही रखे… वापस करने की जरूरत नहीं!

2- पत्नी: तुम मुझसे डरते हो क्या?

पति: बिल्कुल नहीं!

पत्नी: फिर मेरी हर बात क्यों मानते हो?

पति: मैं डरता नहीं हूं, बस घर में शांति बनाए रखने के लिए समझौता करता हूं।

3- पत्नी: आज मैं तुमसे बहुत नाराज हूं!

पति: गलती क्या हुई मुझसे?

पत्नी: तुम्हें खुद नहीं पता?

पति: नहीं!

पत्नी: बस, यही तो सबसे बड़ी गलती है।

4- पत्नी: शादी से पहले तुम मुझे रोज गुलाब देते थे।

पति: हां, तब गुलाब ₹20 का मिलता था।

पत्नी: अब क्यों नहीं देते?

पति: अब उसी ₹20 में धनिया भी नहीं आता, रोमांस का बजट बिगड़ गया है

5- पत्नी: मैं कैसी लग रही हूं?

पति: एकदम फिल्मी हीरोइन जैसी!

पत्नी: कौन-सी हीरोइन?

पति: वो जो अपने पति को हर सीन में डांटती है।

6- पति: तुमने कहा था सिर्फ एक चीज खरीदनी है!

पत्नी: हां, एक ही चीज खरीदी है।

पति: ये दस बैग किसके हैं?

पत्नी: एक चीज थी—शॉपिंग!

7- पत्नी: बताओ, मेरी पसंदीदा मिठाई कौन-सी है?

पति: जलेबी!

पत्नी: गलत!

पति: रसगुल्ला?

पत्नी: गलत!

पति: अच्छा, फिर रहने दो। मिठाई की दुकान वाले से पूछकर ले आऊंगा।

8- पत्नी: आज से घर में झूठ बोलना बंद!

पति: ठीक है।

पत्नी: बताओ, मेरी बनाई सब्जी कैसी है?

पति: नियम लागू होने से पहले एक गिलास पानी मिलेगा क्या?

9- पत्नी: मेरी खूबसूरती का राज क्या है?

पति: तुम्हारा मेकअप!

पत्नी: क्या कहा?

पति: मेरा मतलब, तुम्हारा मेकअप करने का हुनर!

10- पत्नी: आज ऑफिस से जल्दी क्यों आ गए?

पति: बॉस ने छुट्टी दे दी।

पत्नी: वाह! कितने अच्छे बॉस हैं।

पति: हां, बोले कि आज घर जाकर अपनी पत्नी की मदद करो।

पत्नी: अच्छा!

11- पत्नी: तुम्हारे फोन की बैटरी इतनी जल्दी कैसे खत्म हो जाती है?

पति: बहुत काम करता है बेचारा।

पत्नी: कौन-सा काम?

पति: तुम्हारे मैसेज पढ़ना, उनका जवाब देना और फिर सफाई देना।

12- पत्नी: दुनिया में सबसे समझदार कौन होता है?

पति: जो अपनी गलती मान ले।

पत्नी: तो तुम अपनी गलती क्यों नहीं मानते?

पति: क्योंकि मैं अभी समझदार बनने की प्रक्रिया में हूं।

13- पत्नी: शादी के बाद मैंने कितनी जिम्मेदारियां निभाई हैं, पता है?

पति: हां, तुम तो मल्टीटास्किंग में पीएचडी हो!

पत्नी: सच में?

पति: हां, एक साथ मुझे डांटना, फोन चलाना और टीवी देखना कोई आसान काम है क्या!

14- पत्नी: आज से हमारी लड़ाई बंद। तुम मेरी बात मानोगे और मैं तुम्हारी!

पति: पक्का?

पत्नी: बिल्कुल पक्का!

पति: तो आज मैच देखूंगा।

पत्नी: ठीक है, लेकिन टीवी पर मेरा सीरियल भी चलेगा।

पति: एक टीवी पर दो चैनल कैसे चलेंगे?

पत्नी: समझौता तुम्हारा था, तकनीक भी तुम ही ढूंढों।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN