Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रणबीर कपूर ने अमिताभ बच्चन को बताई आलिया भट्ट को प्रपोज करने...

रणबीर कपूर ने अमिताभ बच्चन को बताई आलिया भट्ट को प्रपोज करने की स्टोरी, बोले- मेरी शेरनी आगे खड़ी थी और मैं चूहा बनकर…

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/29/1200x900/rkf_1793234878696_eSPK_1793234897901_MHxK_6e0fce60-6e8f-4e3d-b873-bcc94f9442de_2Pxd.jpg

रणबीर कपूर ने कौन बनेगा करोड़पति शो में आलिया भट्ट को प्रपोज करने वाली स्टोरी के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें सब प्लानिंग की थी।

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण का खूब जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब रणबीर हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति शो में पहुंचे। अमिताभ बच्चन के शो में वह रवि दुबे और साई पल्लवी के साथ आए। इस दौरान रणबीर ने आलिया को प्रपोज करने की अपनी स्टोरी के बारे में भी बताया।

कैसे रणबीर ने किया आलिया को प्रपोज

रणबीर ने कहा, ‘मैंने पहले से ही अपना जो गाइड है, जो ड्राइवर है, उनको एक टिप दे दी थी कि आप कहीं रोक देना जाकर बीच में। मैं रिंग लेकर आया था कि मैं घुटनों पर बैठ जाऊंगा और आप दूर से फोटोग्राफ्स खींचना क्योंकि लड़कियों को फोटोग्राफ्स का बहुत शौक है, इंस्टाग्राम पर डालने के लिए।’

रणबीर ने आगे बताया कि उस वक्त वहां कई शेर थे पास में जब वह प्रपोज कर रहे थे। इस पर बिग बी बोलते हैं कि हां प्रूफ तो होना चाहिए न।

रणबीर ने आलिया को बताया शेरनी और खुद को चूहा

रणबीर ने फिर बताया, ‘3 बब्बर शेर इस तरफ थे कुछ 100 मीटर पर और मेरी शेरनी मेरे आगे खड़ी थी और मैं चूहा बनकर अपने घुटनों पर खड़ा था कि बेबी क्या तुम मुझसे शादी करोगी? रणबीर ने कहा कि वो मोमेंट उनकी लाइफ का अद्भुत पल था और इसे वह जिंदगी भर नहीं भूलेंगे।’

रणबीर-आलिया की स्टोरी

रणबीर और आलिया ने मसाई मारा, केन्या में सगाई की थी। दोनों यहां ट्रिप पर गए थे जहां रणबीर ने उन्हें सरप्राइज प्रपोज किया था। दोनों ने फिर 14 अप्रैल 2022 में शादी की थी अपने मुंबई वाले घर पर जिसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल थे। इसके बाद उसी साल नवंबर 6 को दोनों की बेटी का जन्म हुआ।

रणबीर की फिल्म रामायण

रणबीर की फिल्म रामायण की बात करें तो इसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणबीर ने राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण, रवि दुबे ने लक्ष्मण और सनी देओल ने हनुमान का किरदार निभाया है। इनके अलावा मूवी में अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, कुणाल कपूर समेत अन्य एक्टर्स भी हैं। फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है।

4000 करोड़ की फिल्म

फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुद एक पॉडकास्ट में बताया था कि दोनों फिल्मों के पार्ट्स को मिलाकर मूवी का टोटल बजट 4000 करोड़ है। इस बजट के साथ रामायण भारत की सबसे महंगी फिल्म बन गई है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN