Home rss sports hindi राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में रचा दिया इतिहास, 200 विकेट का...

राशिद खान ने टी20 इंटरनेशनल में रचा दिया इतिहास, 200 विकेट का आंकड़ा पूरा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

6
0

Source :- KHABAR INDIATV

टी20 इंटरनेशनल में 29 अक्टूबर का दिन राशिद खान ने इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया है, जिसमें वह इंटरनेशनल क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच में 3 टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शारजाह के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रनों की स्कोर बनाया। वहीं अफगान टीम जब गेंदबाजी करने उतरी तो राशिद खान ने पारी के 9वें ओवर की तीसरे गेंद पर जब तदिवानाशे मारुमानी का विकेट हासिल किया तो वहीं ऐतिहासिक कारनामा करने में कामयाब हो गए।

अपने 120वें मैच में पूरे किए राशिद ने 200 विकेट

अफगानिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी और वर्ल्ड क्रिकेट में मैच विनर गेंदबाजों की लिस्ट में शुमार किए जाने वाले राशिद खान की गिनती टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट के महान गेंदबाजों में की जाती है, जिसमें वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में पहली पोजीशन पर काबिज हैं। राशिद खान को जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 200 विकेट का आंकड़ा पूरा करने के लिए सिर्फ एक विकेट लेना था और वह उन्होंने तदिवानाशे मारुमानी को आउट करने के साथ पूरा कर लिया। राशिद खान ने अपने 200 विकेट 120वें टी20 इंटरनेशनल मैच में पूरे किए जिसमें उनके औसत को लेकर बात की जाए तो वह 13.99 का देखने को मिला है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • राशिद खान (अफगानिस्तान) – 200 विकेट
  • आदिल रशीद (इंग्लैंड) – 171 विकेट
  • एहसान खान (हांगकांग) – 165 विकेट
  • ईश सोढ़ी (न्यूजीलैंड) – 165 विकेट
  • टिम साउदी (न्यूजीलैंड) – 164 विकेट

राशिद ने बल्ले से भी दिखाया कमाल

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय 5 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अजमतुल्लाह ओमारजई ने 116 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने के साथ टीम का स्कोर 200 के करीब तक पहुंचाया। वहीं राशिद खान ने इसे 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की जिसमें उनके बल्ले से पारी के आखिरी ओवर में कुल 4 छक्के देखने को मिले और उन्होंने 6 गेंदों में नाबाद 25 रनों की पारी खेली।

ये भी पढ़ें

जो मैक्सवेल और फिंच भी न कर सके, वो जोश इंग्लिस ने कर दिखाया! शतक जड़ इस मामले में बने पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

तिलक वर्मा का बड़ा बयान, कहा – न्यूजीलैंड के खिलाफ 5-0 से सीरीज जीतकर ‘क्लीन स्वीप’ करना हमारा लक्ष्य

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV