Home rss business hindi पहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO, ग्रे मार्केट...

पहले ही दिन 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ IPO, ग्रे मार्केट में ₹70 प्रीमियम पर पहुंचा शेयर

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • पहले दिन यह IPO कुल 3.06 गुना सब्सक्राइब हुआ
  • इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई
  • रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 5.07 गुना सब्सक्राइब हुआ
  • वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की तरफ से भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली

Maxwell Engineering Solutions IPO: शेयर बाजार में मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस के IPO को पहले ही दिन निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पहले दिन यह IPO कुल 3.06 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई। रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 5.07 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की तरफ से भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर आज 70 रुपये प्रीमियम पर पहुंच गए हैं।

पहले दिन किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन मिला?

IPO के पहले दिन छोटे और बड़े HNI निवेशकों ने भी इसमें दिलचस्पी दिखाई। छोटे HNI (sHNI) कैटेगरी में 3.78 गुना और बड़े HNI (bHNI) कैटेगरी में 1.79 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की तरफ से कोई बोली नहीं आई। रिटेल निवेशकों की कैटेगरी में सबसे ज्यादा 5.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इस तरह पहले दिन मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस IPO कुल 3.06 गुना सब्सक्राइब हुआ।

कितना है IPO का प्राइस बैंड और लॉट साइज?

मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस ने अपने IPO के लिए प्रति शेयर 150 से 158 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू के जरिए कंपनी करीब 36 करोड़ से 50 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इस IPO में निवेश के लिए न्यूनतम 1,600 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। IPO 30 अक्टूबर 2026 को खुला है और इसमें निवेश करने का मौका 3 नवंबर 2026 तक रहेगा।

क्या काम करती है कंपनी?

मैक्सवेल इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस की शुरुआत सितंबर 2022 में हुई थी। यह कंपनी प्रिसिजन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काम करती है। कंपनी खास तौर पर अंडरवॉटर पेलेटाइजिंग सिस्टम में इस्तेमाल होने वाले जरूरी पार्ट्स बनाती और उनकी सर्विसिंग करती है। इसके प्रोडक्ट्स में पेलेटाइजिंग डाई प्लेट्स, ब्लेड, नाइफ, ब्लेड होल्डर और कटर हब जैसे पार्ट्स शामिल हैं। कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल प्लास्टिक, पॉलिमर, केबल कंपाउंड, मास्टरबैच और प्लास्टिक रीसाइक्लिंग जैसे उद्योगों में होता है। कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। इसमें मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस और ट्रेडिंग शामिल हैं।

IPO से जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने और दूसरी जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसके तहत करीब 18 करोड़ रुपये नई मशीनरी, लैब उपकरण और अन्य सुविधाएं खरीदने पर खर्च किए जाएंगे। वहीं, 6.5 करोड़ रुपये नए ऑफिस और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के निर्माण में लगाए जाएंगे। इसके अलावा कंपनी 4.3 करोड़ रुपये पुराने कर्ज को चुकाने या उसका भुगतान पहले करने में इस्तेमाल करेगी। रोजमर्रा के कारोबार की जरूरतों को पूरा करने के लिए करीब 14 करोड़ रुपये रखे गए हैं। बची हुई रकम का इस्तेमाल कंपनी अन्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

(डिस्क्लेमर: ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों का प्रीमियम लगातार बदलता रहता है, इसलिए किसी भी आईपीओ पर दांव लगाने से पहले कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन और उसके कारोबार की पूरी जानकारी जरूर कर लें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN