Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Bigg Boss 20 : यंग को दोस्ती में मिला धोखा, स्काउट ने...

Bigg Boss 20 : यंग को दोस्ती में मिला धोखा, स्काउट ने भी नहीं दिया साथ; नहीं रोक पाए अपने आंसू

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/30/1200x900/yun_1793365571908_R8yQ_1793365584424_FNH6_418caf86-edbf-493f-b314-f26dd142c32a_2RiB.jpg

यंग डीएसए हमेशा अपने दोस्तों के सपोर्ट में आगे खड़े रहे हैं, लेकिन अब यंग खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। यंग का कहना है कि उनके साथ कोई खड़ा नहीं हुआ।

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि कैसे यंग डीएसए और गुल्लू के बीच लड़ाई हो जाती है। दोनों के बीच हाथापई तक हो जाती है। अब इस लड़ाई के बाद यंग कफी इमोशनल हो जाते हैं क्योंकि उन्हें उनके दोस्तों का सपोर्ट नहीं मिला। यंग अपने दिल की बात आम्रपाली दुबे और लव गिल से शेयर करते हैं। इतना ही नहीं यंग लास्ट में रो भी देते हैं।

यंग बोले- मेरा एक भी दोस्त मेरे साथ नहीं था

यंग बोलते हैं, ‘मेरा एक भी दोस्त आज मेरे साथ नहीं था। जब पहले ऐसा हुआ था और सब घरवाले एक के खिलाफ थे। अब जब मेरे साथ हुआ तो मेरे सथ कोई नहीं था। मुझे पूछना है तुम लोगों से। अब ये दिखेगा कि मैं स्ट्रेच कर रहा हूं ये सब।’ यंग की बात सुनकर आम्रपाली और लव चुप बैठे होते हैं।

स्काउट हुए अलग

तभी स्काउट जो वहां से जाते हैं वो बोलते हैं कि देख पहली और आखिरी बार बोल रहा हूं कि मैं ये लास्ट टाइम सुन रहा हूं आगे नहीं सुनूंगा।

यंग बोले मैं इनका चेहरा नहीं देखूंगा

इसके बाज यंग, मनीष से बात करते हुए कहते हैं कि मैंने क्या कमाया है 50 दिन तो मनीष बोलते हैं कि तुमने दिल से रिलेशन बनाए। इस पर यंग बोलते हैं कि इन लोगों के चेहरे भी नहीं देखूंदा बाहर जाने ते बाद। भूल जाऊंगा कि मैं कभी आय था यहां।

यंग के निकले आंसू

वीडियो के लास्ट में यंग फिर बेड पर लेटे हुए दिखते हैं और उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं।

लोगों के रिएक्शन

इस प्रोमो वीडियो पर सब यंग को सपोर्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा कि आज दिल टूट गया। वहीं एक ने लिखा कि लास्ट का सीन देखकर तो मेरे भी आंसू निकल गए। वहीं एक ने कमेंट किया कि यंग काफी अच्छे दिल का है और हमारा पूरा सपोर्ट यंग को है।

क्यों हुई यंग और गुल्लू की लड़ाई

दरअसल, कैप्टेंसी टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को एक बोर्ड था और उसमें फिट होना था। जो कंटेस्टेंट उस बोर्ड से बाहर होगा वो टास्क से बाहर हो जाएगा। अब इस दौरान स्काउट ने गुल्लू का बोर्ड खींच लिया तभी यंग हंसते हुए गुल्लू को लेकर बोलते हैं कि बैल बुद्धि को एक नंबर खींचा।

इसके बाद दोनों के बीच बहस होने लग जाती है और फिर ये बहस हाथापाई तक पहुंच जाती है।

ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि इस लड़ाई के बाद गुल्लू को शो से बाहर कर दिया गया है। खैर शुक्रवार के एपिसोड में देखते हैं कि आगे क्या होता है।

बता दें कि इससे पहले गुल्लू की नकुल धुल के साथ लड़ाई हुई थी और तब नकुल को हाथापाई करने के मामले में शो से बाहर कर दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN