Home LIFESTYLE NEWS HINDI पानी से भरी पॉलीथिन में सिक्का! इसे घर में क्यों लटका रहे...

पानी से भरी पॉलीथिन में सिक्का! इसे घर में क्यों लटका रहे हैं लोग? जानें वायरल हैक

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

घर के बाहर पॉलीथिन में पानी भरकर, उसमें सिक्का डालकर घर के आंगन में लटकाने से क्या होगा? सुनने में ये अजीब लग सकता है, लेकिन ये वायरल हैक आपके बड़े काम का हो सकता है। आइए जानते हैं इससे क्या फायदा होगा और वाकई ये काम करता भी है या नहीं।

मौसम कोई सा भी हो, घर में मक्खियों का आना जाना लगा ही रहता है। खासकर अगर घर में खुला आंगन या बालकनी हो, तो वहां से खूब सारी मक्खियां घर में एंटर हो जाती हैं और जहां कहीं भी खाने पीने की चीजें रखी हों वहां मंडराना शुरू कर देती हैं। इसे से जुड़ा एक हैक शशांक अल्शी (@alshihacks) ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस हैक के मुताबिक एक पॉलीथिन में पानी भरकर उसमें सिक्का डाल दिया जाता है। फिर इस पॉलीथीन को घर के उस हिस्से में लटका दिया जाता है, जहां से मक्खियाँ का आना-जाना लगा रहता है। दावा किया जा रहा है कि इस हैक से वाकई मक्खियां दूर दूर तक दिखाई नहीं देतीं। अगर आप भी मक्खियों से परेशान हैं, हो ये छोटा सा हैक ट्राई कर सकते हैं। आइए इसके बारे में डिटेल में जान लेते हैं।

क्या है ये पॉलीथिन और सिक्के वाला वायरल हैक?

अगर आपके घर के आंगन या बालकनी में मक्खियों का आना जाना लगा रहता है, तो ये छोटा सा हैक आपके बड़े काम का हो सकता है। खासकर अगर आप मक्खियों को मारना नहीं चाहते हैं या किसी तरह के केमिकल स्प्रे के इस्तेमाल से बचना चाहते हैं, तो ये वायरल हैक ट्राई किया जा सकता है। स्टेप बाय स्टेप जानें इसे करना कैसे है-

स्टेप 1- सबसे पहले एक ट्रांसपेरेंट यानी पारदर्शी पॉलीथीन लें। ये आमतौर पर सब्जियों के साथ मिल जाती हैं।

स्टेप 2- इसमें आधे से थोड़ा ज्यादा पानी भरें।

स्टेप 3- पानी से भरी पॉलीथीन में एक चमकदार सिक्का डालें।

स्टेप 4- पॉलीथिन के मुंह को किसी धागे या रबर बैंड की मदद से अच्छी तरह बांध दें। ताकि पानी बाहर ना निकले।

स्टेप 5- अब इन्हें बालकनी, आंगन या खिड़की जैसी उन जगहों पर लटका दें, जहां से मक्खियों का आना-जाना ज्यादा लगा रहता है।

कैसे काम करता है ये वायरल हैक?

इस हैक के पीछे का ठोस कारण बताना तो मुश्किल है, लेकिन एक लॉजिक जरूर लगाया जा सकता है। दरअसल पॉलीथिन में भरा पानी रोशनी को रिफ्रैक्ट करता है, वहीं चमकदार सिक्का रोशनी को रिफ्लेक्ट करता है। इससे आसपास की रोशनी में बदलाव होता है और चमक देखकर मक्खियां आसपास आने से बचती हैं। कुछ लोग ये हैक बालकनी से कबूतरों को दूर रखने के लिए भी ट्राई करते हैं।

क्या ये हैक वाकई काम करता है?

मक्खियों को भगाने का ये हैक 100 प्रतिशत काम करता है, ये गारंटी के साथ कहना मुश्किल है। लेकिन अगर आप मक्खियों से ज्यादा परेशान हैं, तो इसे एक बार जरूर ट्राई कर के देख सकते हैं। कई लोग इस हैक को काफी असरदार बताते हैं। कुछ जूस कॉर्नर के बाहर भी आपको पॉलीथीन में सिक्के लटके हुए दिख जाएंगे।

मक्खियों से छुटकारा पाने में मदद करेंगी ये टिप्स

  • घर की साफ-सफाई का ध्यान रखें। खाने-पीने की चीजें और डस्टबिन कभी भी खुला ना छोड़ें।
  • रसोई की सफाई का खास ध्यान दें।
  • खिड़कियों और दरवाजों पर मछरदानी वाली जाली लगवाएं।
  • घर के फर्श पर नींबू और नमक के पानी का स्प्रे भी मक्खियों को दूर रखने में मदद कर सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN