Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिलजीत दोसांझ को लेकर बदले अभिजीत दीपके के सुर, बोले- छोटा भाई...

दिलजीत दोसांझ को लेकर बदले अभिजीत दीपके के सुर, बोले- छोटा भाई समझ के…

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/abhijeet_diljit_31_10_1793409812247_vfQn_1793409815937_Qrc9_130f987f-ea70-4cfa-a793-1ad5cd949b51_QbIn.png

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने अपने आई एम ऐन आर्टिस्ट ब्रो वाले कमेंट पर सीजेपी को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़ी जाती हैं। दिलजीत के कमेंट के बाद अभिजीत ने दिलजीत के लिए पोस्ट लिखा।  

कॉकरोच जनता पार्टी जून में नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में आंदोलन कर रही थी। उस वक्त दिलजीत से सीजेपी के प्रोटेस्ट के बारे में सवाल किया गया था। तब दिलजीत ने कहा था- मुझसे दूर ही रखो, मैं एक आर्टिस्ट हूं, राजनेता नहीं। दिलजीत के इस कमेंट पर अभिजीत दीपके ने नाराजगी जताई थी। अब दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट में दिलजीत ने अपने ‘मैं आर्टिस्ट हूं’ वाले कमेंट पर प्रतिक्रिया दी।

‘I am an Artist’ वाले बयान पर दिलजीत ने दी प्रतिक्रिया

दिलजीत ने दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट में कहा, “पंजाबियों को न सिखाओ कैसे लड़ाइयां लड़ी जाती हैं।” दिलजीत का ये कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दिलजीत के वायरल वीडियो के बीच अभिजीत दीपके ने पंजाबी सिंगर के नाम एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ का नया गाना ‘Devil’ इंटरनेट पर मचा रहा गदर, फैंस ने निकाला छात्र प्रदर्शन से कनेक्शन!

अभिजीत ने दिलजीत दोसांझ के लिए लिखा पोस्ट

अभिजीत दीपके ने कहा, ” दिलजीत पाजी के लिए। पाजी, जून में जब हम प्रोटेस्ट कर रहे थे, आपके कमेंट से मुझे दुख पहुंचा था। इसलिए नहीं क्योंकि आपकी पर्सनालिटी के खिलाफ मेरे मन में कुछ था, लेकिन इसलिए दुख हुआ था क्योंकि मैंने आपको हमेशा सही चीजों के लिए बोलता देखा है।”

अभिजीत बोले- मैं हमेशा से ही आपका प्रशंसक रहा हूं

उन्होंने आगे लिखा, “बल्कि, मैं हमेशा से आपका प्रशंसक रहा हूं, और वो नहीं बदला है। मैं अब भी आपके गाने सुनता हूं। यहां तक भारत आने से पहले मई में मैंने शिकागो में आपके एक कॉन्सर्ट में हिस्सा लिया था। सिर्फ आपके म्यूजिक के लिए नहीं बल्कि इसलिए क्योंकि एक आप जिस तरह के इंसान हैं मैं उसका बहुत सम्मान करता हूं।”

अभिजीत ने बताया दिलजीत के बयान का क्यों लगा था बुरा?

अभिजीत ने लिखा कि आपने जिस तरह अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए भारत को ग्लोबल स्टेज तक पहुंचाया, आपकी हिम्मत और सच्चाई का मैं हमेशा से ही प्रशंसक रहा हूं। इसलिए मुझे लगता है कि आपका कमेंट मुझे ज्यादा बुरा लगा क्योंकि मैंने हमेशा ही आपका बहुत सम्मान किया है। उन्होंने आगे लिखा, “लेकिन एक मतभेद या गलतफहमी आपके प्रति मेरे सम्मान या प्यार को कम कर देगा। बाकी पाजी, छोटा भाई समझ के मिट्टी पाओ। मैं बस यही कहना चाहूंगा- गबरू ता वैरी नू वी मीठा बोल्डा। नी तू ता फेर जट्ट दा प्यार गोरिये!

अभिजीत के पोस्ट पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

अभिजीत के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- दिलजीत और अभिजीत, दोनों की जीत होगी। एक दूसरे यूजर ने लिखा- अच्छा लगा कि आपने इसे इतने सम्मान के साथ हैंडल किया। एक तीसरे यूजर ने लिखा- मैच्योरिटी ऐसी ही सुनाई देती है। एक ने कहा- भाई जब पुलिस ने छात्रों पर अटैक किया था, तब दिलजीत ने साथ दिया था। बहुत सारे यूजर्स ने अभिजीत के इस पोस्ट की तारीफ की है और कहा है कि अच्छा लगा देखकर कि अभिजीत ने समझदारी से काम लिया है।

दिल्ली पुलिस पर अभिजीत ने कसा था तंज

बता दें, जब खबरें थीं कि दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को इजाजत नहीं दी है। उस वक्त इस खबर को शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने एक्स पर लिखा था- कॉन्सर्ट्स से भी डर लगता है?

दिलजीत पर प्रोटेस्ट के दौरान अभिजीत ने किया था वार

पंजाबी सिंगर काका दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में पहुंचे थे। इस दौरान अभिजीत दीपके ने भीड़ को संबोधित करते हुए दिलजीत के बयान पर कटाक्ष किया था। काका की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘ये भी एक आर्टिस्ट हैं, ब्रदर।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN