Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिलजीत दोसांझ ने ‘सतलुज’ विवाद और CJP पर कसा तंज, बोले- शांत...

दिलजीत दोसांझ ने ‘सतलुज’ विवाद और CJP पर कसा तंज, बोले- शांत हूं तो शांत रहने दो

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/diljit_dosanjh_31_10_1793418756414_XenD_1793418760471_lqtC_7bf970b2-2aac-4be7-bc59-f2d1378e7b82_tTCM.png

दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ ने कॉकरोच जनता पार्टी पर बिना नाम लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ। दिलजीत का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का शुक्रवार को दिल्ली में एक कॉन्सर्ट हुआ। इस कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दिलजीत बिना नाम लिए कॉकरोच जनता पार्टी पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। दरअसल, जब दिलजीत की फिल्म सतुलज को लेकर विवाद हुआ था उस वक्त अभिजीत दीपके ने सिंगर पर तंज कसा था। आइए जानते हैं क्या बोले दिलजीत और क्या है पूरा मामला।

कॉन्सर्ट से दिलजीत का वीडियो हो रहा है वायरल

दिलजीत का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें एक्टर और सिंगर कहते हैं, “मैं आप सबको प्यार करता हूं क्योंकि मैं एक आर्टिस्ट हूं। मैं शांत हूं तो मुझे शांत रहने दो। मैं आप सबको सपोर्ट करता हूं। लेकिन पंजाबियों को लड़ाई करना मत सिखाओ।”

ये भी पढ़ें: दिलजीत दोसांझ को लेकर बदले अभिजीत दीपके के सुर, बोले- छोटा भाई समझ के…

दिलजीत ने फिल्म सतुलज को लेकर क्या कहा?

इसके बाद दिलजीत ने अपनी फिल्म पर कसे गए तंज को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “मंच पर आप जिस फिल्म का मजाक उड़ा रहे हैं…जसवंत सिंह खालरा की फिल्म। उस फिल्म के लिए हमने लंबे समय तक संघर्ष किया है। मैं आप सभी से प्यार करता हूं। अगर कोई हमसे नफरत करता है, तो कोई बात नहीं। लेकिन मैं आप सभी से प्यार करता हूं।”

कैसे शुरू हुआ था दिलजीत दोसांझ और सीजेपी के बीच विवाद?

बता दें, दिलजीत और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच विवाद उस वक्त शुरू हुआ था जब दिल्ली में सीजेपी नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रही थी। उस वक्त दिलजीत से इस प्रोटेस्ट पर टिप्पणी मांगी गई थी। दिलजीत इस आंदोलन पर टिप्पणी करने से बचने नजर आए थे। उन्होंने कहा था- मैं एक आर्टिस्ट हूं, भाई। मुझे इन सब चीजों से दूर रखो। दिलजीत के इस बयान की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी।

फिल्म बैन पर क्या बोले थे अभिजीत दीपके?

अभिजीत दीपके को भी दिलजीत दोसांझ का ये बयान नहीं पसंद आया था। उन्होंने दिलजीत पर तंज कसते हुए कहा था, “आना पड़ता है ब्रो, नहीं तो आपकी फिल्में बैन हो जाएंगी।”

अभिजीत ने दिलजीत की तारीफ में किया पोस्ट

कॉन्सर्ट से वायरल हुए दिलजीत के वीडियो के बीच अभिजीत दीपके ने अपने इंस्टाग्राम पर दिलजीत दोसांझ के लिए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दिलजीत की तारीफ की। उन्होंने कहा कि छोटा भाई समझकर इन सब पर मिट्टी पाओ।

क्या है दिलजीत दोसांझ का सतुलज विवाद?

सालों के इंतजार के बाद दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज इस साल जी5 पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म 3 जुलाई को जी5 पर रिलीज की गई थी। वहीं, 5 जुलाई को इस फिल्म को ओटीटी से हटा दिया गया था। जी5 का कहना था है कि वो फिल्म और मेकर्स के क्रिएटिव विजन के साथ खड़े हैं और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत इसे भारत में जल्द से जल्द वापस लाने की कोशिश करेंगे।

किस बारे में है दिलजीत दोसांझ की सतुलज?

ये फिल्म पंजाब के प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी है। जसवंत सिंह खालड़ा ने 1984 से 1994 के बीच पंजाब में लापता हुए हजारों अज्ञात लोगों और उनके कथित अंतिम संस्कार के मामले की जांच की थी। इस संवेदनशील मुद्दे को उठाने के बाद, 1995 में जसवंत सिंह खालड़ा लापता हो गए थे। 10 साल बाद पंजाब पुलिस के चार कर्मियों को जसवंत सिंह खालड़ा के अपहरण और हत्या का दोषी पाते हुए 7 साल की सजा सुनाई गई थी। साल 2007 में पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने उनकी सात साल की सजा को बढ़ाकर आजीवन कारावास में बदल दिया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN