Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- DA Hike News: छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार ने कर्मचारियों का डीए और डीआर बढ़ा दिया है
- इस बार राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है
DA Hike News: दिवाली से पहले छत्तीसगढ़ के राज्य सरकार ने डीए और डीआर में बढ़ोतरी की है। राज्य सरकार ने 2 प्रतिशत का इजाफा महंगाई भत्ता में किया है। राज्य कर्मचारियों की तरफ से इसका इंतजार हो रहा था। बता दें, इस फैसले की वजह सरकार पर 432 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा।
5.35 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को फायदा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान गुरुवार को किया था। उन्होंने कहा था कि इस फैसले का असर 3.85 लाख सरकारी कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनर्स का होगा। यानी कुल 5.35 लाख कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका फायदा होने जा रहा है। बता दें, हर महीने 36 करोड़ रुपये सरकार को अपने खजाने से और खर्च करना होगा।
कितना हुआ डीए
दिवाली से पहले किया गया छत्तीसगढ़ सरकार का यह ऐलान बड़ी राहत देने वाला है। सरकार ने इस बार महंगाई भत्ता में 2 प्रतिशत का इजाफा किया है। जिसकी वजह डीए और डीआर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।
केंद्र सरकार की तुलना में कम हुआ इजाफा
इसी महीने की 28 तारीख को केंद्र सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की थी। तब केंद्र सरकार की तरफ से 3 प्रतिशत का इजाफा डीए-डीआर में हुआ था। इसकी तुलना में छत्तीसगढ़ सरकार ने कम बढ़ोतरी की है। बता दें, केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो चुका है। 2026 में इन कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और महंगाई राहत 5 प्रतिशत बढ़ चुका है। जनवरी साइकल में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी केंद्र सरकार की तरफ से हुई थी।
राजस्थान की भजन लाल सरकार ने भी राज्य कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। बता दें, आने वाले दिनों में कई अन्य राज्यों की तरफ से भी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान किया जा सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




