Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अपने आखिरी इंटरव्यू में संजय गुप्ता ने बताई थी लव स्टोरी, पत्नी...

अपने आखिरी इंटरव्यू में संजय गुप्ता ने बताई थी लव स्टोरी, पत्नी से 7 साल तक रहे अलग, फिर उन्हीं को किया प्रपोज

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/drrffrxdddsrddfddscf_1793451185769_6vPk_1793451199024_A1eS_ea5dc4a6-a297-45aa-845c-a9c18be0fc74_fQgK.jpg

संजय गुप्ता डेथ से कुछ हफ्ते पहले एक आखिरी इंटरव्यू दिया था। उन्होंने पत्नी से अलग होने के बारे में बात की थी। दोनों 7 साल अलग रहे। 7 साल बाद डायरेक्टर ने अपनी ही पत्नी को प्रपोज कर दिया। 

बॉलीवुड फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने 59 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। संजय गुप्ता ने अपने फिल्मी करियर में ‘कांटे’, ‘काबिल’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी शानदार फिल्मों को डायरेक्ट किया था। संजय गुप्ता की फिल्मों के बारे में तो दुनिया जानती हैं, लेकिन क्या आपको पता है उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं थी। जिस पत्नी से अलग हुए उसी के साथ 7 साल बाद फिर से शादी की। इस बारे में डायरेक्टर ने अपने पिछले इंटरव्यू में बताया था।

संजय गुप्ता पत्नी से हो गए थे अलग

हुसैन जैदी के साथ हुई बातचीत में संजय गुप्ता ने अपनी पत्नी अनुराधा से अलग होने के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि रिश्ते में दिक्कतों की वजह से दोनों एक दूसरे से शादी के 7 साल बाद अलग हो गए थे। दोनों ने तलाक की अर्जी दी और फिर अगले 7 साल एक दूसरे से अलग रहे। लेकिन इस दौरान दोनों ने के दूसरे से पूरी तरह से दूरियां नहीं बनाई थी। एक दूसरे के संपर्क में रहे। परिवार और घर के पालतू कुत्तों की वजह से उनका संपर्क कभी नहीं टूटा।

दूसरी औरतों से भी रहे संबंध

आगे संजय गुप्ता ने बताया था कि पत्नी से अलग होने के बाद उनके दूसरे संबंध भी रहे। इसी दौरान उनके दोनों पालतू कुत्ते उनके साथ ही रहा करते थे। इसी दौरान उनकी पत्नी हर हफ्ते उन पालतू जानवरों से मिलने आती थी। इसी दौरान उनकी और अलग हो चुकी पत्नी की मुलाकात फिर से होती थी। संजय ने बताया कि उनकी मां के साथ भी पत्नी का अच्छा रिश्ता था। इसी वजह से हर बर्थडे, दिवाली, फेस्टिवल दोनों साथ में सेलिब्रेट करते थे इसलिए अलग होने के बाद भी अलग नहीं हुए।

7 साल अलग रहने के बाद पत्नी को किया प्रपोज

संजय गुप्ता ने बताया कि एक दिन उन्होंने अलग हो चुकी अपनी पत्नी को अनुराधा को फिर से प्रोपोज कर दिया। उन्होंने कहा कि वो दोनों अलग जरूर थे लेकिन उन्हें कभी प्यार की कमी नहीं लगी। इसलिए एक दिन उन्होंने इस रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला लिया और अनुराधा भी मान गई। अलग होने के 7 साल बाद दोनों एक बार फिर से साथ आए। इस शादी से दोनों के दो बच्चे हैं। संजय गुप्ता के अचानक निधन के बाद परिवार में मातम पसरा है।

फिल्म इंडस्ट्री में शोक

बता दें, संजय गुप्ता के अचानक निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक मनाया जा रहा है। उनके करीबी रहे एक्टर रोनित रॉय और रोहित रॉय डायरेक्टर को याद कर रो पड़े। संजय दत्त ने भी अपने दोस्त की अधूरी ख्वाइश पूरी करने की बात कही है। काजोल, रवीना टंडन समेत बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने संजय गुप्ता को श्रद्धांजलि दी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN