Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म ‘बत्ता’ की कहानी दिमाग पर छाप छोड़...

नेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म ‘बत्ता’ की कहानी दिमाग पर छाप छोड़ देगी, IMDB पर शानदार 8.8 की रेटिंग

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/31/1200x900/76ce2c69-abf2-4ad7-ba65-fed38b52707b_1793468318047_hF1G_1793468326566_kNfS_776aa1d0-7d2a-4098-a20c-44c7edc2d809_14GB.png

नेटफ्लिक्स की नंबर 1 फिल्म बत्ता की कहानी आप पर एक अलग प्रभाव छोड़ेगी। विजय सेतुपति ‘महाराजा’ के बाद एक और शानदार फिल्म ले आए हैं। इसलिए इस फिल्म को IMDB पर शानदार 8।8 की रेटिंग मिली हुई है। 

साउथ एक्टर विजय सेतुपति अपनी पिछली कई फिल्मों से ऑडियंस पर गहरी छाप छोड़ चुके हैं। अब नेटफ्लिक्स पर उनकी एक और शानदार फिल्म और शानदार फिल्म आई है जिसका नाम है ‘बत्ता’। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे किरदार के इर्दगिर्द घूमती है जिसकी जिंदगी एक मासूम बच्चे की वजह से पूरी तरह बदल जाती है। कैसे एक खूंखार डॉन अचानक एक नेक दिल इंसान बन जाता है। फिल्म की कहानी इतनी जबरदस्त है कि इस IMDB पर शानदार 8।8 की रेटिंग मिली हुई है।
बत्ता के नाम से डर जाता है साबरी

तमिल फिल्म बत्ता की शुरुआत एक बढ़ई से होती है। वो बड़ी मेहनत से एक दरवाजा तैयार करता है। इस फिल्म में दरवाजे का अहम रोल है जो कहानी में आगे पता चलेगा। फिल्म की कहानी 1986 पर आती है जब साबरी नाम का बच्चा अपने पिता के साथ घूमने जाता है और उसे एक प्यारा सा खिलौना मिलता है। अब साबरी उसी खिलौने के साथ खेलता है। वो अपने स्कूल से घर की तरफ आ रहा होता है जब उसे एक बत्ता नाम का गुंडा कुछ लोगों की पिटाई करता दिखता है। बत्ता ने लोगों की भीड़ में ज्योति नाम के आदमी को बुरी तरह पीटा और उसका हाथ तोड़ दिया। साबरी के मन में बत्ता का खौफ बस जाता है। स्कूल में भी उसे दूसरे बच्चों से बत्ता की बुरी कहानियों के बारे में पता चलता है। वो अब बत्ता के नाम से भी डर जाता है।

स्कूल की बाथरूम एम् बंद हो जाता है बत्ता
फिर एक दिन साबरी स्कूल में अपने उसी खिलौने के सतह खेल रहा होता है। तभी टीचर वो खिलौना उससे छीन कर स्टाफ रूम की अलमारी में बंद कर देती है। उसी दिन से स्कूल की दो महीने की छुट्टियां शुरू हो जाती है। साबरी अपने उस खिलौने के बिना रह नहीं पता और अगले दिन चुपके से स्कूल पहुंच जाता है। वो खिलौना उठाता है घर जाने लगता है। इसी दौरान वो स्कूल का बाथरूम इस्तेमाल करता है। उसे अचानक याद आता है कि वो स्टाफ रूम की अलमारी खुली छोड़ आया है। वो अलमारी बंद करके आता है और बाथरूम का दरवाजा बंद करता है। तभी बाथरूम से आवाज आती है। साबरी डर जाता है वो दरवाजा खोलने जाता है तभी अचानक अंदर से आवाज आती है कि मैं बत्ता बोल रहा हूं। साबरी अपने कदम पीछे खींच लेता है। उसे बत्ता का वो डरावना चेहरा याद आता है। वो दरवाजे पर ताला लगाकर भाग जाता है।

बदल जाता है बत्ता का व्यवहार

बत्ता सोचता है कि काम उसके किसी दुश्मन ने किया है। वो जोर-जोर से दरवाजा तोड़ने की कोशिश करता है। लेकिन वो इस मजबूत दरवाजे को खोल नहीं पाता। ये वही दरवाजा था तो कहानी के शुरू में दिखाया गया था। बत्ता को चिंता होती है तो वो हर रोज बत्ता को खाना देने स्कूल जाता। दरवाजे के नीचे से खाना दे कर आ जाता। बत्ता पहले चिल्लाता है, गुस्सा करता है। लेकिन समय के साथ वो बदलने लगता है। हफ्ते भर तक वो वो उस बाथरूम में बंद होता है। एक दिन बत्ता प्यार से साबरी को आवाज लगाता है और कहता है कि उसे जाने दे। उसकी बेटी है, उसका फंक्शन है। साबरी को उस पर दया आ जाती है। वो कुछ ऐसी प्लानिं करके दरवाजा खोलने की कोशिश करता है जिससे बत्ता उसे नहीं देखे। लेकिन जब वो कुंडी खोलता है तो बत्ता बाहर नहीं निकलता।

बत्ता और साबरी की दोस्ती

साबरी डर जाता है। वो देखता है कि बत्ता बेहोश पड़ा हुआ है। वो लोगों को बुलाता है। होस्पिटल ले जाता जाता है। बाद में पता चलता है कि उस बाथरूम में बत्ता को जहरीले सांप ने काट लिया था। अगर थोड़ी और देरी होती तो शायद बत्ता का बचना मुश्किल था। वो अपनी बीवी और बेटी से मिलकर खूब रोता है। उस बाथरूम में बंध होने के दौरान बत्ता को परिवार की अहमियत समझ आई और वो एक गुंडे से अच्छा इंसान बन गया। लेकिन वो जानना चाहता था कि उसे बाथरूम में किसने बंद किया था। उसे एक दिन पता चलता है कि जिसने उसकी जान बचाई थी वो साबरी था। साबरी और उसके परिवार के साथ उसकी दोस्ती बढ़ जाती है।

बत्ता को आखिर में पता चलता है साबरी का सच

एक दिन वो साबरी को बाइक पर बैठाए कहीं जा रहा होता है। इस दौरान एक जगह बाइक रुकती है। पास की दूकान वाला बताता है कि साबरी ही वो बच्चा है जो हर रोज उनसे खाना ले जाया करता था। इसके बाद बत्ता को बहुत कुछ समझ आने लगता है और साबरी भी सच बता देता है कि कैसे उसके मन में बत्ता को लेकर डर था। इसी डर की वजह से उसने बंद कर दिया था। इसके बाद वो उसके लिए खाना भी लाता था। बत्ता को नन्हें साबरी की बात सुनकर गुस्सा नहीं आता। बल्कि उसे प्यार आता है और उसे समझ आता है कि उसने एक बच्चे के मन में कितना डर पैदा किया हुआ है। बत्ता और साबरी में एक अलग तरह का रिश्ता बन जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN