Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार रामायण के इस सीन को देख रो पड़े थे यश के बेटे;...

रामायण के इस सीन को देख रो पड़े थे यश के बेटे; ‘जब रावण…’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/01/1200x900/Ramayana_Yash_01_11_1793496650890_leoE_1793496654488_J6Pm_2d14cbce-bfff-4aed-af93-f54ed00be30a_bbyN.png

Ramayana 2026: रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले यश के बच्चों ने पिता की फिल्म देख ली है। साई पल्लवी ने बताया कि फिल्म का एक सीन देख यश के बेटे यथर्व रोने लगे थे।

रामायण जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का 27 अक्टूबर को अमेरिका के लॉस एंजिल्स स्थित ‘अकादमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स’ में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। इस दौरान फिल्म की कास्ट वहां मौजूद रही। साई पल्लवी ने बताया कि यश के बच्चों ने फिल्म को देखा। एक सीन को देख यश के बेटे रोने लगे थे।

यश के बच्चों ने देखी रामायण

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यश ने बताया कि फिल्म देखने के बाद उनके बच्चों के मन में बहुत सारे सवाल थे। उन्होंने कहा, “मैं देख सकता था कि उनके मन में बहुत सवाल हैं क्योंकि उनके लिए जीवन अभी शुरू हुआ है। वो समझ रहे हैं कि कैसे व्यवहार करना है, एक-दूसरे का सम्मान कैसे करना है। मैं अपने बेटे की प्रतिक्रिया देखकर हैरान था।”

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की रामायण को बिना किसी कट के मिली हरी झंडी, 3 घंटे से भी ज्यादा लंबी होगी फिल्म

क्यों रोने लगे थे यश के बेटे यथर्व?

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी ने कहा कि जब रावण जटायु को मारता है, वो सीन देख यश के बेटे यथर्व रोने लगे थे। साई ने बताया कि यथर्व ने यश ने कहा, “मुझे आपका उस चिड़िया को मारना अच्छा नहीं लगा।”

यश और उनके बेटे को लेकर क्या बोलीं साई पल्लवी?

साई पल्लवी ने कहा, “उसे (यथर्व) पता था कि वो उसके पिता हैं और उन्होंने पहले फिल्में की हैं और शायद वो एक्टिंग कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि नहीं, ये अच्छा नहीं है। फिल्म में भी आपका पक्षी को मारना ठीक नहीं है। मुझे नहीं लगता कि आपको वो करना चाहिए था।” साई ने कहा कि वो पल बहुत ही खूबसूरत था।

ये भी पढ़ें: ‘रामायण’ की ‘सीता’ साई पल्लवी ने बताया होने वाले पति में चाहिए कौन से गुण? कहा- खाना…

2016 में हुई थी यश और राधिका पंडित की शादी

यश के परिवार की बात करें तो उनकी पत्नी का नाम राधिका पंडित है। उनके दो बच्चे हैं। यश की बेटी का नाम आर्या है। वहीं, बेटे का नाम यथर्व है। सुपरस्टार यश के बच्चे अभी छोटे हैं। यश और राधिका की शादी 9 दिसंबर, 2016 को हुई थी।

5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी रामायण

रामायण की बात करें तो ये फिल्म दुनियाभर में 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा सनी देओल, अरुण गोविल, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा, काजल अग्रवाल, रकुलप्रीत सिंह, कुणाल कपूर और रवि दुबे जैसे कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: जब सेट पर रामानंद सागर को पीटने के लिए डंडा लेकर पहुंच गए थे दो कलाकार; ‘इतना मुझे किसी ने नहीं सताया’

अगले साल रिलीज होगा फिल्म का पार्ट 2

रणबीर कपूर की रामायण को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। पहला हिस्सा रिलीज होने को तैयार है। वहीं, दूसरा हिस्सा अगले साल रिलीज हो सकता है। फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। नमित मल्होत्रा ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

रणबीर कपूर पर टिकी हैं सभी की निगाहें

फिल्म की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सभी की निगाहें रणबीर कपूर पर टिकी हुई हैं। जब ऐलान हुआ था कि रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना की थी। हालांकि, जब फिल्म से रणबीर का पहला लुक जारी किया गया, तब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की राय बदली थी। लेकिन कुछ को फिर भी संदेह था कि क्या रणबीर भगवान राम के रोल के साथ न्याय कर पाएंगे? अब जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, लोगों रणबीर को लेकर उत्साहित हो गए हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN