Home rss business hindi 2 कंपनी दे रही बोनस, दो के शेयरों का भी बंटवारा; इंफोसिस...

2 कंपनी दे रही बोनस, दो के शेयरों का भी बंटवारा; इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियां ट्रेड करेंगी इस हफ्ते Ex-Dividend

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock in Focus this week: शेयर बाजार में इस हफ्ते इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी
  • वहीं, दो कंपनियों की तरफ से बोनस शेयर दिया जा रहा है
  • दो कंपनियों के शेयरों का बंटवारा भी होगा

Stock in Focus this week: इस हफ्ते कई कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रहे हैं। इन कंपनियों में इंफोसिस, मझगांव डॉक, गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स आदि का नाम शामिल है। दो कंपनियां शेयर बाजार में इस हफ्ते एक्स-बोनस ट्रेड करेंगी। इसके अलाव दो कंपनियों के शेयरों का भी बंटवारा होगा।

एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने जा रही कंपनियां

Colgate Palmolive India की तरफ से निवेशकों को 24 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा। यह कंपनी कल 2 नवंबर को शेयर बाजारों में एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। आईटी कंपनी इंफोसिस लिमिटेड के शेयर भी इसी हफ्ते एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। यह कंपनी योग्य निवेशकों को 26 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला की है।

डिफेंस कंपनी ने मझगांव डॉक के शेयर 3 नवंबर की तारीख को डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है। कंपनी की तरफ से हर एक शेयर पर निवेशकों को 5 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

75 रुपये का डिविडेंड दे रही है Sanofi India Ltd

यह कंपनी शेयर बाजार में 5 नवंबर 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ने एक शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। Varun Beverages Ltd एक शेयर पर 0.5 रुपये का डिविडेंड दे रही है।

कौन सी कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-बोनस

1- Concord Biotech Ltd के शेयर 4 नवंबर को एक्स-बोनस ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 1 शेयर बोनस देने का फैसला किया है। शेयर बाजार में पहली बार यह कंपनी एक्स-बोनस ट्रेड करेगी।

2- Anlon Technology Solutions Ltd इस कंपनी ने भी निवेशकों को बोनस शेयर देने की घोषणा की है। इस कंपनी ने निवेशकों को 5 पर 2 शेयर बोनस के तौर पर बांटने का ऐलान किया है। कंपनी ने इस बोनस इश्यू के लिए 2 नवंबर 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

1- Gujarat Natural Resources Ltd के शेयरों का बंटवारा

इस कंपनी ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से तय किया गया रिकॉर्ड डेट 5 नवंबर है। शुक्रवार को स्टॉक का दाम बीएसई में 1.51 प्रतिशत की गिरावट के बाद 96.20 रुपये के स्तर पर था।

2- Knowledge Marine इस कंपनी के शेयरों को 5 हिस्सों में बांटने का फैसला किया। कंपनी ने 6 नवंबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN