Home rss sports hindi अभिषेक शर्मा संभाल सकते हैं टीम इंडिया की कमान, लेकिन युवराज सिंह...

अभिषेक शर्मा संभाल सकते हैं टीम इंडिया की कमान, लेकिन युवराज सिंह ने रख दी यह बड़ी शर्त!

3
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारत के पूर्व शानदार ऑलराउंडर युवराज सिंह का मानना है कि युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा में टीम इंडिया का कप्तान बनने के सभी क्वालिटी मौजूद हैं। हालांकि, युवराज ने इसके लिए एक बड़ी शर्त रखी है। युवी का यह भी कहना है कि भारतीय टीम की कमान संभालने से पहले अभिषेक के लिए किसी आईपीएल (IPL) टीम की कप्तानी करना बहुत जरूरी है। अभिषेक फिलहाल न्यूजीलैंड दौरे पर हैं और भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा हैं। जुलाई 2024 में अपना टी20 डेब्यू करने वाले अभिषेक ने अब तक 71 मैचों में 196 से ज्यादा के तूफानी स्ट्राइक रेट से 2267 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा को लेकर युवराज ने दिया बड़ा बयान

युवराज सिंह ने क्रिकबज के हवाले से कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि अभिषेक शर्मा में कप्तान बनने की काबिलियत है या नहीं, लेकिन उनमें एक अच्छे लीडर वाले सभी गुण जरूर मौजूद हैं। वह घरेलू क्रिकेट में भी युवा खिलाड़ियों, खासकर वैभव सूर्यवंशी को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं, जो एक सीनियर खिलाड़ी की बहुत अच्छी निशानी है। युवराज का मानना है कि अगर किसी खिलाड़ी को भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी करनी है, तो उसके लिए पहले अपनी आईपीएल (IPL) टीम की कप्तानी करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इससे भारतीय टीम की कमान संभालने का आत्मविश्वास मिलता है। उन्होंने कहा कि समय ही बताएगा कि अभिषेक ऐसा कर पाते हैं या नहीं, लेकिन इतना तय है कि वह कप्तान बनें या न बनें, एक शानदार व्हाइट-बॉल खिलाड़ी के रूप में अपना मुकाम जरूर बनाएंगे।

अभिषेक को वनडे में मौका मिलना चाहिए- युवराज सिंह

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में शामिल करने का पूरा समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि अभिषेक लंबे समय से व्हाइट-बॉल क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, इसलिए यह समझ से परे है कि उन्हें वनडे टीम में जगह मिलने में क्यों देरी हो रही है। युवराज के मुताबिक, शायद उन्हें अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में थोड़ा और सुधार करने की जरूरत है, लेकिन यह सब तभी संभव है जब उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिले। उन्होंने माना कि टीम में जगह बनाने के लिए काफी कड़ा मुकाबला है और कई बड़े खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं, लेकिन अगर कोई खिलाड़ी लगातार अच्छा खेल रहा है, तो वर्ल्ड कप से पहले उसे वनडे में जरूर मौका दिया जाना चाहिए, ताकि वह अपना हुनर साबित कर सके।

यह भी पढ़ें

टेम्बा बावुमा ने बनाया नया रिकॉर्ड, पैट कमिंस के लिए बने काल, रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

टीम इंडिया को तीन हार के बाद मिली पहली जीत, बांग्लादेश को दी मात, शशांक सिंह ने 15 गेंदों में ठोके 50 रन

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV