Home rss business hindi शेयर बाजार में सफलता के लिए विजय केडिया ने दिया गुरू मंत्र,...

शेयर बाजार में सफलता के लिए विजय केडिया ने दिया गुरू मंत्र, बोले निवेशकों के पास होनी चाहिए 3 खूबियां

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • मौजूदा समय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए काफी कठिन बीत रहा है
  • विजय केडिया ने स्टॉक मार्केट में सफल होने के लिए 3 बातों का जिक्र किया है
  • साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में सिर्फ एक फॉर्मूला हर परिस्थिति में नहीं चल सकता है

मौजूदा समय शेयर बाजार में निवेशकों के लिए काफी कठिन है। तेजी से बदलती वैश्विक परिस्थितियों के बीद स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिल रहा है। ऐसे में किसी भी निवेशक के मन कई प्रश्न खड़े होने स्वाभाविक हैं। दिग्गज इनवेस्टर्स विजय केडिया (Vijay Kedia Advice) ने शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोगों को लेकर कुछ सलाह दी है। आइए जानते हैं केडिया क्या कुछ बता रहे हैं..

क्या है सफलता की कुंजी?

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार विजय केडिया ने शेयर बाजार में सफल होने के लिए तीन खूबियों की बात की है। पहला ज्ञान, दूसरा साहस और तीसरा धैर्य है। केडिया कहते हैं किसी भी निवेशक को कंपनियों की जानकारी जुटाना आना चाहिए। उसके बाद फैसला लेने का साहस होना चाहिए। इसके अलावा जब स्टॉक रिटर्न नहीं दे रहा है तब भी अपने फैसले पर विश्वास करते हुए इनवेस्टेड रहना चाहिए।

निवेशकों को किसान से सीखना चाहिए

केडिया ने धैर्य के लिए किसानों का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि चीन का बांस पहले 4.5 साल के दौरान कोई भी ग्रोथ हासिल नहीं करता है। लेकिन जब यह बढ़ना शुरू करता है तो 50 से 60 फीट की ऊचाई 5 से हफ्ते में ही हासिल कर लेता है।

उन्होंने कहा कि निवेशकों को लक्ष्य के प्रति पूरी जानकारी होनी चाहिए। अगर एक निवेशक लॉन्ग टर्म में पैसा बनाना चाह रहा है तो उसे इंतजार करना होगा। ना कि तेज रिटर्न देने वाले स्टॉक्स से अपने पोर्टफोलियो की तुलना शुरू कर दे।

मल्टीबैगर स्टॉक का चयन कैसे करें?

विजय केडिया कहते हैं कि मल्टीबैगर स्टॉक्स की पहचान करना आसान काम नहीं है। कोई एक ऐसा फॉर्मूला नहीं है जो बाजार की हर एक परिस्थिति में काम करे। हालांकि, उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी के मैनेजमेंट के लिए ईमानदारी, प्रोग्रेस करने की भूख और स्मार्ट होना जरूरी बताया है।

केडिया का SMILE फॉर्मूला

उन्होंने लोगों के साथ SMILE फॉर्मूला शेयर किया है। वो कहते हैं कि स्मॉल इन साइज, अनुभव में मीडियम, बड़ी इच्छा और मार्केट में विस्तार करने की असीमित क्षमता जैसे पहलुओं को ध्यान में रखकर किसी भी कंपनी का चयन करें। केडिया के अनुसार कंपनी के प्रोडक्ट के लिए एक बड़ा मार्केट होना चाहिए। जिससे वो ग्रोथ कर पाएं।

विजय केडिया कहते हैं कि निवेशक को इस बात मूल्यांकन करना चाहिए कि एक कंपनी अगले 5 से 10 साल में कितना विकास कर लेगी। वो बताते हैं कि निवेशकों को अपनी भी गलतियों से सीखना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN