Home rss business hindi Stock Market Today: मार्केट में दिवाली, रिलायंस के दम पर सेंसेक्स 75000...

Stock Market Today: मार्केट में दिवाली, रिलायंस के दम पर सेंसेक्स 75000 के पार, 4 लाख करोड़ का फायदा

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Stock Market Today: सेंसेक्स 765 अंक ऊपर 75225 के लेवल पर है
  • रिलायंस के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी है
  • इस बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 478 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है
  • इससे चंद मिनटों में ही निवेशकों को 4 लाख करोड़ का फायदा हुआ

Stock Market Today Live 9:25 AM: रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुआई में शेयर बाजार में आज दिवाली जैसी रौनक है। सेंसेक्स 800 अंकों से अधिक उछलकर 75366 के लेवल को टच किया। अब 765 अंक ऊपर 75225 के लेवल पर है। रिलायंस के शेयरों में करीब 5 प्रतिशत की तेजी है। इस बीच बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 478 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे चंद मिनटों में ही निवेशकों को 4 लाख करोड़ का फायदा हुआ।

Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट में लग रहा आज ही ‘दिवाली’ है। बीएसई का सेंसेक्स 75000 और निफ्टी एनएसई का 23200 के लेवल को पार कर गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर बाजार खुलते ही रॉकेट बन गए और 5 पर्सेंट अधिक ऊपर चढ़ गए। सेंसेक्स 718 अंकों की बढ़त के साथ 75178 पर खुला। निफ्टी 169 अंकों की तेजी के साथ 23222 पर खुला।

Stock Market Today: आज नवंबर के पहले कारोबारी दिन सोमवार को इंडियन स्टॉक मार्केट की ओपनिंग ग्रीन होने की उम्मीद है। क्योंकि, GIFT निफ्टी ने एक गैप अप पॉजिटिव स्टार्ट का संकेत दिया है। इस बीच, एशियाई बाजारों में आज कमजोरी रही, जबकि यूएस स्टॉक फ्यूचर्स ने शुक्रवार को ब्लड बाथ के बाद एक पॉजिटिव नोट पर ट्रेड शुरू किया।

पिछले हफ्ते दलाल स्ट्रीट में क्या हुआ?

दलाल स्ट्रीट यानी भारतीय इक्विटी मार्केट ने लगातार दूसरे सेशन में बढ़त के साथ बंद हुआ। बेंचमार्क इंडेक्स कच्चे तेल की कीमतों पर चिंताओं के बावजूद बढ़त पर रहे। साप्ताहिक आधार पर, बीएसई बेंचमार्क सेंसेक्स 1,335 अंक या 1.82% बढ़ गया, जबकि NSE निफ्टी 453 अंक या 2% ऊपर रहा।

केवल शुक्रवार की बात करें तो उस दिन सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी का सिलसिला जारी रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 308 अंकों की बढ़त के साथ 74,459 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 116 अंकों की बढ़त के साथ 23,053 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए आज के लिए क्या हैं संकेत

गिफ्ट निफ्टी: गिफ्ट निफ्टी आज 23,291 स्तर के आसपास ट्रेडिंग कर रहा था, निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद होने से लगभग 205 अंक या 0.89% ऊपर था। यह घरेलू शेयर मार्केट के लिए अच्छी शुरुआत का संकेत है।

अमेरिकी शेयर बाजार: वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स ने नए सप्ताह की शुरुआत सकारात्मक नोट पर की, शुक्रवार की तेज बिकवाली के बाद मार्केट कैप में $ 1 ट्रिलियन से अधिक की गिरावट के बाद थोड़ी रिकवरी हुई है। डॉऊ जोन्स फ्यूचर्स 165 अंक से अधिक कारोबार कर रहा था। इस बीच, नैस्डैक फ्यूचर्स में भी रविवार शाम को लगभग 200 अंक की तेजी आई। एसएंडपी 500 फ्यूचर्स 30 अंक चढ़ा।

एशियन मार्केट: दक्षिण कोरिया के कोस्पी ने नवंबर के पहले दिन शुरुआती कारोबार में 1.5% गिरने के बाद वापसी की। यह सूचकांक 0.46% से अधिक की बढ़त के साथ सोमवार को 5,700 के स्तर को पार कर गया।

दूसरी ओर जापान का निक्केई 225 नीचे खुला। यह इंडेक्स 0.33% फिसलकर 63,082 पर आ गया। वहीं, ताइवान शेयर बाजार भी लाल रहा। इसमें सोमवार को सुबह के सत्र में ताइएक्स इंडेक्स 0.50% गिरकर 44,962 पर आ गया।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN