Home Latest news ताज़ा खबर सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का...

सोनिया गांधी ने लालू प्रसाद यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल, लालू बोले- ‘पुराने दिनों की यादें ताजा हुईं’

6
0

Source :- INDIATV NEWS

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आरजेडी सुप्रीम लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की है। सोनिया गांधी सोमवार सुबह को लालू प्रसाद यादव के आवास पर पहुंचीं। यहां उन्होंने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी दी। लालू प्रसाद यादव ने सोनिया गांधी से मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए कहा कि इस मुलाकात के दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

लालू प्रसाद यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सोनिया गांधी ने आवास पहुंच स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुराने दिनों की यादें ताजा हुई। स्मरण किया कि कैसे UPA सरकार के दिनों में हम लोगों ने युवाओं, किसानों, जवानों और आम आदमी के लिए पारदर्शी व जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की तथा मनरेगा, RTE, RTI जैसी कानूनों से देशवासियों को सशक्त किया गया। सरदार मनमोहन सिंह के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए हम लोगों ने कैसे 1 लाख 45 हज़ार करोड़ से अधिक की धनराशि दी।” लालू प्रसाद यादव ने पोस्ट के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं।

सिंगापुर में चल रहा लालू यादव का इलाज

गौरतलब है कि लालू प्रसाद यादव की तबीयत लंबे समय से खराब है। उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा है, जिस वजह से उन्हें कई बार सिंगापुर भी जाना पड़ता है। वह सिंगापुर में अपनी बेटी रोहिणी आचार्य के पास रुकते हैं। वह अपने इलाज और स्वास्थ्य संबंधी जांचों के लिए सिंगापुर जाते हैं। कुछ दिन पहले रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लालू के साथ कई यादें साझा की थीं। रोहिणी ने सिंगापुर में लालू प्रसाद यादव के साथ मॉर्निंग वॉक का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने लिखा था, “पिता का प्रेम मेरी शक्ति, उनके संस्कार मेरी पहचान ..एक महान पिता, एक महान व्यक्तित्व और मेरे सबसे बड़े प्रेरणास्रोत पापा के साथ चलने से दुनिया की हर डगर आसान सी लगती है।”

यह भी पढ़ें-

पंजाब में 2 दिन में 3 बागी विधायकों ने छोड़ी आम आदमी पार्टी, आज बीजेपी में हुए शामिल, जानें सभी के बारे में

SOURCE : INDIATV NEWS