Home - Nothing के इन 4 फोन में आया बड़ा अपडेट! बदल जाएगा लुक,...

Nothing के इन 4 फोन में आया बड़ा अपडेट! बदल जाएगा लुक, अब एक साथ रिकॉर्ड कर सकेंगे आगे-पीछे के कैमरे से वीडियो

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Nothing ने Phone (4a), Phone (4a) Pro, Phone (3a) और Phone (3a) Pro के लिए Nothing OS 5.0 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है।इस अपडेट में नया Glyph ऐप, अलग नोटिफिकेशन पैनल, नए विजेट, कैमरा में Dual-view Video फीचर मिलेंगे।

Nothing स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने अपने चार स्मार्टफोन के लिए Nothing OS 5.0 का स्टेबल अपडेट जारी करना शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro, Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल हैं। यह अपडेट Android 17 पर बेस्ड है और फोन इस्तेमाल करने के अनुभव को पहले से बेहतर बनाने के लिए कई नए बदलाव लेकर आया है। खास बात यह है कि इस बार सिर्फ फोन की स्क्रीन का लुक ही नहीं बदलेगा, बल्कि कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड करने, नोटिफिकेशन देखने और होम स्क्रीन को अपनी पसंद के हिसाब से सजाने के भी नए ऑप्शन मिलेंगे। अपडेट में एक नया Glyph ऐप, Collector और Away Time जैसे विजेट और अलग-अलग नोटिफिकेशन पैनल दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ मॉडल में आगे और पीछे के कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड करने का फीचर भी मिलेगा।

Nothing OS 5.0 में मिलेंगे ये नए फीचर्स

1. नोटिफिकेशन और Quick Settings होंगे अलग

इस अपडेट में सबसे बड़ा बदलाव नोटिफिकेशन पैनल और Quick Settings में देखने को मिलेगा। अब यूजर्स नोटिफिकेशन और फोन की जरूरी सेटिंग्स को अलग-अलग पैनल में इस्तेमाल कर सकेंगे। आसान भाषा में समझें तो नोटिफिकेशन देखने और Wi-Fi, Bluetooth जैसी सेटिंग्स खोलने के लिए अलग-अलग स्क्रीन मिलेंगी।

2. नया Glyph ऐप मिलेगा

Nothing के फोन की खास पहचान उसका Glyph Interface है। नए अपडेट में इसके लिए एक अलग Glyph ऐप दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स Glyph से जुड़ी सेटिंग्स को एक जगह से मैनेज कर सकेंगे। इससे Glyph फीचर्स तक पहुंचना पहले के मुकाबले आसान होगा।

3. होम स्क्रीन पर मिलेंगे नए विजेट

Nothing OS 5.0 में होम स्क्रीन को ज्यादा उपयोगी बनाने के लिए नए विजेट जोड़े गए हैं। इनमें Collector और Away Time खास हैं। Collector विजेट की मदद से यूजर्स अपनी पसंद की तस्वीरों को होम स्क्रीन पर अलग-अलग स्टाइल में सजा सकेंगे।

4. कैमरे से एक साथ रिकॉर्ड कर सकेंगे वीडियो

Nothing OS 5.0 में कैमरा इस्तेमाल करने वालों के लिए भी कुछ खास बदलाव किए गए हैं। इसमें Dual-view Video फीचर दिया गया है। इसकी मदद से यूजर फोन के फ्रंट और रियर कैमरे से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। Nothing Phone (3a) और Phone (3a) Pro में कैमरे के लिए Tuning फीचर भी जोड़ा गया है। इसमें तस्वीरों को अपनी पसंद के मुताबिक बेहतर बनाने के लिए सात अलग-अलग इफेक्ट मिलते हैं। कैमरा इंटरफेस, जूम, क्लोज-अप शूटिंग और QR कोड स्कैनिंग में भी सुधार किया गया है।

Nothing OS 5.0 अपडेट कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपके पास Nothing Phone (4a), Phone (4a) Pro, Phone (3a) या Phone (3a) Pro है, तो आप फोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं।

Step 1: सबसे पहले फोन की Settings खोलें।

Step 2: अब System सेक्शन में जाएं।

Step 3: यहां System Update के विकल्प पर टैप करें।

Step 4: इसके बाद फोन नए अपडेट की उपलब्धता चेक करेगा।

Step 5: अपडेट दिखाई देने पर Download and Install पर टैप करें।

अपडेट डाउनलोड और इंस्टॉल होने के दौरान फोन रीस्टार्ट हो सकता है। इसे पूरा होने दें। अपडेट करने से पहले जरूरी फोटो, कॉन्टैक्ट और दूसरे डेटा का बैकअप रखना बेहतर रहेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN