Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिलजीत दोसांझ ने रामायण के लिए गाई हनुमान चालीसा, रिलीज हुआ फिल्म...

दिलजीत दोसांझ ने रामायण के लिए गाई हनुमान चालीसा, रिलीज हुआ फिल्म का एंड क्रेडिट सीन

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/05/1200x900/Namaste_and_the_Golden_Warrior_1793870399873_g6na_1793870404850_QWsJ_52dec4e2-d886-427e-a41c-84aa1ff33fd0_7qkj.png

Ramayana x Diljit Dosanjh: ‘रामायण’ का एंड क्रेडिट सीन यूट्यूब पर रिलीज हो गया है, लेकिन एक ट्विस्ट के साथ। इस सीन में सुनाई देने वाली हनुमान चालीसा 

रणबीर कपूर और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज से पहले फिल्म के गानों को लेकर काफी विवाद हुआ था। खासकर ‘मंगल-रंग’ गाने में सूफी संगीत के इस्तेमाल पर ए.आर. रहमान को ट्रोल किया गया था। हालांकि, अब फिल्म रिलीज होने के बाद मेकर्स ने दर्शकों को एक खास सरप्राइज दिया है। फिल्म के एंड क्रेडिट में सनी देओल की झलक दिखाई गई है और ‘हनुमान चालीसा’ का नया ट्रैक सुनने को मिला है।

दिलजीत समेत पांच सिंगर्स ने गाई हनुमान चालीसा

फिल्म रिलीज होने के बाद ए.आर. रहमान ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ‘हनुमान चालीसा’ का नया ट्रैक रिलीज किया। यह ट्रैक करीब 1 मिनट 48 सेकंड का है। इसमें हनुमान चालीसा को नए अंदाज में पेश किया गया है। खास बात यह है कि इसे पांच मशहूर सिंगर्स ने मिलकर गाया है। इनमें दिलजीत दोसांझ, सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर की आवाज है। वहीं, इसका ए.आर. रहमान ने दिया है।

1 मिनट 48 सेंकड में क्या दिखाया गया?

‘रामायण’ के पोस्ट क्रेडिट सीन में हनुमान का किरदार निभाने वाले सनी देओल की झलक दिखाई गई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN