Source :- LIVE HINDUSTAN
Oppo और Realme के 25 स्मार्टफोन को नवंबर में मिलने वाला है बड़ा सॉफ्टवेयर अपडेट। Android 17 पर आधारित ColorOS 17 के लिए कंपनियों ने डेट्स का भी खुलासा कर दिया है। देखिए पूरी लिस्ट में आपका फोन शामिल है या नहीं।
Oppo और Realme स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। दोनों कंपनियों ने नवंबर, 2026 में अपने कई स्मार्टफोन के लिए नए ColorOS 17 अपडेट का रोलआउट शेड्यूल जारी कर दिया है। इस लिस्ट में Reno, Find, GT, Number, P और Narzo सीरीज के कुल 25 स्मार्टफोन शामिल हैं। नए अपडेट के साथ यूजर्स को Android 17 पर आधारित सॉफ्टवेयर का एक्सपीरियंस मिलेगा। अपडेट का रोलआउट नवंबर में अलग-अलग डेट्स पर शुरू होगा।
Oppo के इन स्मार्टफोन को मिलेगा ColorOS 17
Oppo के अपडेट शेड्यूल के मुताबिक, Reno और Find सीरीज के स्मार्टफोन को नवंबर में नया सॉफ्टवेयर मिलेगा। इसकी शुरुआत 18 नवंबर से होगी।
– 18 नवंबर: Oppo Reno15 Pro Max 5G, Reno15 Pro 5G, Reno15 Pro Mini 5G और Reno15 5G।
– 19 नवंबर: Oppo Reno15c 5G।
– 23 नवंबर: Oppo Reno15 F 5G।
– 24 नवंबर: Oppo Find N3, Find N3 Flip, Reno14 Pro 5G, Reno14 5G, Reno14 5G Diwali Edition और Reno14 F 5G।
Realme के इन फोन में आएगा नया अपडेट
Realme ने भी अपने GT, Number, P और Narzo सीरीज के स्मार्टफोन के लिए अपडेट की तारीखें बताई हैं। कंपनी के मुताबिक, कुछ स्मार्टफोन में अपडेट मिलना शुरू भी हो गया है।
– 5 नवंबर: Realme GT 7 और Realme GT 7 Dream Edition।
– 18 नवंबर: Realme GT 7T।
– 19 नवंबर: Realme 16 5G, Realme 15 Pro 5G, Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition, Realme 15 5G, Realme 15x 5G, Realme 15T 5G, Realme P4 Pro 5G, Realme P4 5G, Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G।
बता दें, यूजर्स ColorOS 17 अपडेट में यूजर्स को नया Fluid Design मिलेगा, जिससे फोन के इंटरफेस, आइकन और एनिमेशन पहले से ज्यादा स्मूद और अट्रैक्टिव नजर आएंगे। इसमें AI Mind Space, AI Mind Pilot और AI Photo Agent जैसे नए AI फीचर्स मिलेंगे, जो फोटो एडिटिंग, फाइल मैनेजमेंट और रोजमर्रा के कामों में मदद करेंगे। इसके अलावा नया Laminar Flow Engine ऐप्स की लॉन्चिंग और मल्टीटास्किंग को बेहतर बनाएगा। कंपनी के मुताबिक, इससे बैकग्राउंड में ज्यादा ऐप्स चल सकेंगे और फोन की परफॉर्मेंस लंबे समय तक स्मूद बनी रहेगी।
ऐसे चेक करें अपने फोन में अपडेट
अगर आपका स्मार्टफोन इस लिस्ट में शामिल है, तो आप फोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट चेक कर सकते हैं। इसके लिए Settings में About Device सेक्शन खोलें और Software Update के विकल्प पर जाएं। यहां नया अपडेट उपलब्ध होने पर उसे डाउनलोड और इंस्टॉल किया जा सकता है।
ध्यान रहे कि बताई गई तारीखें अपडेट का रोलआउट शुरू होने की हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि सभी यूजर्स को उसी दिन अपडेट मिल जाएगा। कंपनियां अलग-अलग बैच में अपडेट जारी करेंगी। इसके अलावा क्षेत्र, स्मार्टफोन मॉडल और कैरियर के आधार पर भी इसकी उपलब्धता में अंतर हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




