Source :- LIVE HINDUSTAN
रामायण में माता सीता का रोल निभा रही साई पल्लवी की नेचुरल ब्यूटी हर किसी का दिल जीत रही है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि वो अपने बालों और चेहरे के लिए क्या करती हैं, तो आइए जानते हैं।
फिल्म रामायण में माता सीता के किरदार में नजर आ रहीं साई पल्लवी अपनी नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। उनका एक्टिंग टैलेंट तो कमाल है ही, लेकिन उनकी खूबसूरती भी लोगों के दिल पर छाप छोड़ जाती है। खास बात है कि साई उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जो खूबसूरत दिखने के लिए हेवी मेकअप और महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स पर निर्भर नहीं रहतीं। कई इवेंट्स और मूवीज में वो बिना मेकअप के भी नजर आ चुकी हैं। ऐसी में कई फैंस जानना चाहते हैं कि साई पल्लवी की नेचुरल ब्यूटी का आखिरकार क्या राज है। वो अपनी स्किन के लिए ऐसा क्या खास करती हैं, आइए जानते हैं।
हेल्दी डाइट और हाइड्रेशन का रखती हैं ध्यान
साई पल्लवी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कोशिश करती हैं कि अपनी डाइट में ज्यादा से जायदा हेल्दी फूड्स को ही शामिल करें। इसके लिए वो ढेर सारी सब्जियां, फल और नट्स जैसी चीजें अपने खानपान में शामिल करती हैं। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं, ताकी उनकी स्किन हाइड्रेट और ग्लोइंग बनी रहे।
स्किनकेयर में शामिल करती हैं नेचुरल प्रोडक्ट्स
साई पल्लवी अपने स्किनकेयर रूटीन को ज्यादा से ज्यादा मिनिमल और नेचुरल रखती हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यूज में बताया हुआ है कि वो हल्दी, नीम पाउडर और शहद जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करती हैं। वहीं ज्यादा केमिकल्स वाले प्रोडक्ट्स और लैबमेड सिरम लगाना अवॉइड करती हैं।
फेयरनेस नहीं हेल्दी स्किन पर देती हैं ध्यान
साई पल्लवी का मानना है कि खूबसूरती सिर्फ फेयरनेस तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के विज्ञापन को भी ठुकरा दिया था, क्योंकि वो ऐसे ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को बढ़ावा नहीं देना चाहती थीं, जिनसे लोगों के मन में अपने नेचुरल रंग को ले कर हीन भावना पैदा हो। इसकी जगह वो स्किन को हेल्दी रखने पर फोकस रखने की सलाह देती हैं।
मेकअप से ज्यादा नेचुरल लुक को पसंद करती हैं
साई पल्लवी को ज्यादातर मौकों पर बिना मेकअप ही देखा जाता है। उन्होंने खुद कई बार बताया है कि वो अपनी फिल्मों में भी ज्यादा मेकअप इस्तेमाल नहीं करती हैं। चेहरे पर जब मेकअप ज्यादा समय के लिए लगाया जाता है, तो व्हाइटहेड, ब्लैकहैड और ओपन पोर्स की समस्या हो सकती है। इसलिए अगर आप मेकअप लगाती भी हैं, तो उसे सही से रिमूव करना बेहद जरूरी है।
डेली एक्सरसाइज करने पर जोर देती हैं
साई ने एक बार फैंस के साथ शेयर किया था कि वो रेगुलर एक्सरसाइज करती हैं, जिससे उनकी स्किन काफी हेल्दी और ग्लोइंग नजर आती है। एक्सरसाइज ना सिर्फ बॉडी को हेल्दी और शेप में रखने में मदद करती है, बल्कि चेहरे पर नेचुरल ग्लो भी एड करती है।
साई का हेयर केयर रूटीन भी नेचुरल है
साई पल्लवी के लंबे-घने बालों के पीछे उनके नेचुरल हेयर केयर रूटीन का हाथ है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो अपने बालों के लिए कैमिकल्स वाले शैंपू और हेयर केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचती हैं। इसकी जगह एलोवेरा जैसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स को प्राथमिकता देती हैं। साथ ही वो बालों को कलर करने के बजाए नेचुरल रखना पसंद करती हैं।
नोट: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर मौजूद यूजर-जनरेटेड कंटेंट पर आधारित है। लाइव हिन्दुस्तान ने इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है और न ही इनका समर्थन करता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



