Home rss world hindi भगवंत मान उन्हें मिलेगा वीजा? पाकिस्तान ने इस सवाल का क्या दिया...

भगवंत मान उन्हें मिलेगा वीजा? पाकिस्तान ने इस सवाल का क्या दिया जवाब

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि यदि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां आना चाहते हैं, तो वह उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगा।

पाकिस्तान ने शुक्रवार को कहा कि यदि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान यहां आना चाहते हैं, तो वह उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगा। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता सज्जाद हैदर खान ने अपनी साप्ताहिक प्रेसवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के नेता की संभावित यात्रा के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। खान ने कहा कि यदि वह (मान) देश की यात्रा करना चाहते हैं, तो पाकिस्तान सरकार उन्हें वीजा जारी करने पर विचार करेगी।

सज्जाद ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार मान को पाकिस्तान जाने की अनुमति देती है या नहीं, यह पूरी तरह अलग मामला है। मान ने 23 अक्टूबर को कहा था कि उन्हें 27 नवंबर को लाहौर में होने वाले विश्व पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। हालांकि, उन्होंने इस बात पर सवाल उठाया था कि क्या उन्हें पाकिस्तान जाने की अनुमति मिलेगी। कमान ने यह इच्छा भी जताई थी कि यदि करतारपुर गलियारा फिर से खुलता है तो पंजाब विधानसभा के सभी विधायक पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब के दर्शन करने जाएं।

गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की फ्रांस की यात्रा पर खूब विवाद हुआ था। उस वक्त भाजपा ने इसको लेकर सवाल उठाए थे। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उनकी विदेश यात्रा के उद्देश्य और सरकारी खर्च पर बात की थी। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया था कि पंजाब में नशीले पदार्थों की समस्या और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों के बीच मुख्यमंत्री सरकारी दौरे की आड़ में फ्रांस में जन्मदिन की पार्टी आयोजित करने जा रहे हैं।

इस दिवाली अपना ग्रीटिंग कार्ड्स खुद बनाएं

इन बयानों में कहा गया था कि राज्य में अपराध की घटनाओं से लोगों की चिंताएं बढ़ रही हैं, जबकि मुख्यमंत्री विदेश यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। हालांकि, जन्मदिन की पार्टी आयोजित किए जाने और उस पर सरकारी धन खर्च होने के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN