Home LIFESTYLE NEWS HINDI स्टूडेंट ने बनवाया टीचर के लिए चश्मा, कारण जान हंसी ना रुकेगी,...

स्टूडेंट ने बनवाया टीचर के लिए चश्मा, कारण जान हंसी ना रुकेगी, पढ़ें 10+ जबरदस्त फनी जोक्स

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है और दोस्त जब मजेदार जोक्स भेजें तो समझ जाएं कि वो आपकी सेहत का ख्याल रख रहा है। आप भी उसकी हेल्थ का ध्यान रखें और हंसाने के लिए भेज दें अजब-गजब पूरे 12 चुटकुले और जमकर हंसे।

अच्छी सेहत का खजाना हंसी में भी छुपा होता है। अगर कोई इंसान खुश रहता है और टेंशन को खुद से दूर रखता है तो उसे स्वस्थ होने से कोई नहीं रोक सकता। अपनी इस सेहत की यात्रा को जारी रखना है तो इन मजेदार चुटकुलों को भी शामिल करें, जो आपको खुलकर हंसाने में मदद करेंगे और आपकी सेहत को बेहतर बनाएंगे। जैसे पढ़ें यहां स्टूडेंट-टीचर और पति-पत्नी जैसे पूरे 10 चुटकुले।

1- सुनो छोरो, शादी के बाद आधा

कम्बल बीवी को देना पड़ता है |

ज्यादा नखरे करो तो वो पूरा छीन लेती है,

और कहती है मेरे पापा ने दिया है।

2- डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है ?

बिल्लू – टीचर के लिए |

डॉक्टर – पर क्यों?

बिल्लू – क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।

3- ताऊ मास्टर से,

मेरा छोरा पढाई में कैसा से?

मास्टर – ताऊ यू्ं समझ ले

जीरो की खोज

इसके खातिर ही करी थी।

4- लड़की – दरवाजा खोलते ही….

अब यहां क्या लेने आए हो?

कल मेरी शादी है |

लड़का – टेंट लगाने आये है….

अब क्या काम – धंधा भी छोड़ दे।

5- महिलाओं के सामने चुप रहना

ही सबसे बड़ी समझदारी है

वरना पकाने के लिए वो करेले

तक का मुंह सिल देती है।

6- साली : क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है ?

जीजा : हां

साली : कुछ बोलकर दिखाओ

जीजा : दुगना लगान डेना पड़ेगा बुवन !

साली बेहोश।

7- मैंने सुना है

आप बहुत कमजोर हो गए हो,

फिट रहने के लिए

रोज एक चम्मच

अम्बुजा सीमेंट खाया करो

क्योंकि, इस सीमेंट में जान होती है।

8- गब्बर एक महिला से : ये सारे घने मुझे दे दे !!

महिला : ले ये ले पायल ले, झुमके ले, चूड़ी ले,

चैन ले, पर्स ले…

सब ले ले और औरत बन जा कुत्ते !!

गब्बर : सॉरी यार, तू तो इमोशनल हो गयी।

9- फेकू : पप्पू जल्दी से टीवी चालु कर,

30 फीट का सांप दिखा रहे है

पप्पू : अरे फेकू, नहीं देख सकते हम

फेकू : क्यों?

पप्पू : क्योंकि हमारा टीवी 21 इंच का है ना।

10- सोनू की पत्नी (सोनू से) : सुनो….!

आज मुझे किसी महंगी जगह घुमाने ले चलो…

सोनू : ठीक है, तैयार हो जाओ..

पत्नी : वैसे कहां घुमाने ले जा रहे हो?

सोनू : पहले पेट्रोल पंप, फिर गैस एजेंसी और वहां

से फिर सब्जी मंडी।

11- पप्पू : यार रात भर ट्रैन में मुझे नींद ही नहीं आयी…

एक तो ऊपर की सीट मिली थी,

और साथ ही साथ

गर्मी भी बहुत ज्यादा थी…

गप्पू : अरे तो सीट बदल लेता किसी से…

पप्पू : कैसे बदलता ?

नीचे के सीट वाला आया ही नहीं था।

12- जज : घर में मालिक के होते हुए भी तुमने चोरी कैसे की..?

चोर : अरे जज साहब आपकी इतनी अच्छी नौकरी है,

सैलरी भी इतनी अच्छी है, फिर आप ये सब

सीख कर क्या करेंगे ?

SOURCE : LIVE HINDUSTAN