Source :- LIVE HINDUSTAN
Motorola अब अपनी फोल्डेबल फोन लाइनअप में एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि कंपनी का अलगा फोल्डेबल मॉडल Motorola Razr Flex 2027 नाम से आ सकता है। यह छोटा और चौड़ा होगा। कहा जा रहा है कि यह कंपनी का पहला वाइड फोल्ड फोन होगा।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Motorola फोल्डेबल फोन बनाने वाले सबसे पुराने ब्रांड्स में से एक है और लगता है कि ब्रांड इस कैटेगरी में अपना यूनिक फोन जोड़ने की तैयारी में है। खबर है कि मोटोरोला अपनी फोल्डेफोन फोन लाइनअप में’रेजर फ्लेक्स’ (Razr Flex) नाम का एक नया मॉडल जोड़ने की तैयारी में जुट गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च की टाइमलाइन नहीं बताई है, लेकिन एक नए लीक से इस अपकमिंग फोन के संभावित नाम का पता चला है। बताया जा रहा है कि यह फोल्डेबल फोन ‘बुक-स्टाइल’ डिजाइन वाला होगा, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड सीरीज और गूगल पिक्सेल फोल्ड जैसा दिखता है, लेकिन यह छोटा और चौड़ा होगा। साथ ही, इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट और 12GB रैम होने की भी चर्चा है। चलिए एक नजलर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…
मोटोरोला के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम ‘Motorola Razr Flex 2027’ हो सकता है।
Motorola Razr Flex 2027 कंपनी का पहला वाइड फोल्डेबल हो सकता है
टिप्स्टर इवान ब्लास ने एक्स पर हिंट दिया है कि मोटोरोला के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन का नाम ‘Motorola Razr Flex 2027’ हो सकता है। टिप्स्टर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से लिया गया लगता है, हालांकि फिलहाल यह फोन मोटोरोला की वेबसाइट पर लिस्टेड नहीं है।
पहले ऐसी अफवाह थी कि इसका नाम ‘रेजर फ्लेक्स’ होगा। मोटोरोला ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपकमिंग फोन के नाम या इसके लॉन्च टाइमलाइन के बारे में जानकारी नहीं दी है। पिछली लीक में दावा किया गया था कि यह फोन दिसंबर में लॉन्च किया जाएगा। सटीक जानकारी के लिए हमें कंपनी के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करना चाहिए।

मोटोरोला रेजर फ्लेक्स 2027 के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)
मोटोरोला रेजर फ्लेक्स 2027 फोल्डेबल स्मार्टफोन का डिजाइन छोटा और चौड़ा होने की उम्मीद है। इसमें 165 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.92 इंच की बड़ी इंटरनल OLED फोल्डिंग डिस्प्ले हो सकती है। एक पुराने लीक के अनुसार, इसमें 4.97 इंच की कवर स्क्रीन होगी। यह IP48 और IP49 सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आ सकता है। मोटोरोला रेजर फ्लेक्स 2027 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर इस्तेमाल होने की उम्मीद है। इस चिपसेट के साथ 12GB रैम मिल सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 17 पर चलेगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल के दो सेंसर लगे होंगे। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी हो सकती है। मोटोरोला रेजर फ्लेक्स 2027 के ‘डार्क बॉटनिकल गार्डन’ और ‘कोरिएंडर’ शेड्स में उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Amazon पर मिल रहे इन फोल्डेबल फोन्स पर भी विचार किया जा सकता है
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




