Home rss sports hindi विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ...

विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

5
0

Source :- KHABAR INDIATV

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और कप्तान रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा है। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में विराट बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कीवी टीम के खिलाफ विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

इस मैच से पहले तक विराट कोहली और रिकी पोंटिंग दोनों ही खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ 1971 रन बनाने में कामयाब रहे थे। लेकिन दूसरे वनडे मैच में 1 रन बनाते ही विराट ने पोंटिंग का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब विराट कोहली ODI क्रिकेट में कीवी टीम के खिलाफ 1978 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही विराट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें वनडे क्रिकेट का रन मशीन कहा जाता है।

टॉप-5 बल्लेबाजों में भारत के दो खिलाड़ी मौजूद

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली टॉप पर हैं। विराट 1978 रन बनाकर दुनिया में सबसे ऊपर यानी पहले पायदान पर काबिज हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज रिकी पोंटिंग 1971 रनों के साथ दूसरे नंबर पर आते हैं। इस खास लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 1750 रन दर्ज हैं। इसके बाद श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा 1568 रन बनाकर चौथे और धमाकेदार श्रीलंकाई ओपनर सनथ जयसूर्या 1519 रनों के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI रन

  • 1978 विराट कोहली
  • 1971 रिकी पोंटिंग
  • 1750 सचिन तेंदुलकर
  • 1568 कुमार संगकारा
  • 1519 सनथ जयसूर्या

विराट कोहली 7 रन बनाकर आउट

दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली 7 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट जैकब डफी ने लिया। वहीं टीम इंडिया के कप्तान इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और गोल्डन डक पर आउट हो गए। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 135 रन का टारगेट रखा। इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए कीवी टीम को 41 ओवर में 134 रन पर समेट दिया। बता दें कि भारत की वजह से ये मुकाबला 47-47 ओवर का खेला जा रहा है।

यह भी पढ़ें

गुरनूर बरार ने वेलिंग्टन में गेंद से बरपाया कहर, 6 गेंदों के अंदर फिलिप्स और लैथम को भेजा पवेलियन

सैंडपेपर कांड पर उस्मान ख्वाजा का हैरान करने वाला खुलासा, बोले- इसमें सबकी मिलीभगत थी

Latest Cricket News

SOURCE : KHABAR INDIAN TV