Source :- INDIATV NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। ‘नमस्ते’ के साथ उन्होंने अपने वीडियो की शुरुआत की। आगे उन्होंने वीडियो में कहा, “दीपावली का पावन पर्व पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका यह पर्व, आगे का यह समय, सब कुछ सुख, शांति और समृद्धि से भरा हुआ रहे। मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह के साथ दीपावली मनाता हूं; और हर वर्ष जैसा कि आप जानते हैं कि देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्य क्रम है जो इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”
खबर अपडेट की जा रही है…
यह भी पढ़ें-
यूपी में सरकारी कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, योगी सरकार ने महंगाई भत्ता 58% से बढ़ाकर 63% किया
SOURCE : INDIATV NEWS




