Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार दिव्यांका-विवेक ने बताए दोनों बच्चों के नाम, व्लॉग में बताया क्या होता...

दिव्यांका-विवेक ने बताए दोनों बच्चों के नाम, व्लॉग में बताया क्या होता है इसका अर्थ

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/07/1200x900/DV_Kids_1794073071673_svlk_1794073075939_y15E_db6604c3-9d13-4157-8ef1-8b57bcd7aec2_PdCc.jpg

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya: दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने व्लॉग में बच्चों के नाम का ऐलान कर दिया है।

रियलिटी टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ पर दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने दोनों बच्चों के नाम का ऐलान कर दिया है। अपने व्लॉग में भी उन्होंने अपने बच्चों के नाम के बारे में बताया है। दिव्यांका-विवेक वाला एपिसोड इसका प्रोमो वीडियो जारी किए जाने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ था। दोनों के जुड़वा बेटों का चेहरा अभी तक दर्शकों के सामने नहीं आया था, ना ही उनके नामों का खुलासा जनता के सामने अभी तक किया गया था। अभी तक कपल लोगों के सामने अपने बच्चों को T1 और T2 कहकर पुकार रहा था।

दिव्यांका-विवेक के बच्चों के नाम

अब टीवी के इस स्टार कपल ने बताया है कि उनके बच्चों का नाम दैविक और वैद्विक होगा। व्लॉग में दिव्यांका और विवेक ने परिवार के सदस्यों के साथ एक गेम खेला। इसमें उन्होंने सभी को क्लू देकर बच्चों के नाम गेस करवाए। अब दोनों बच्चों के नाम का अनाउंसमेंट किए जाने वाला यह व्लॉग वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विवेक के पिता को एक क्लू मिलता है। इसके बाद दिव्यांका पहले बच्चे का नाम बताती है, जिसे अभी तक T1 कहा जा रहा था।

दिव्यांका ने बताए नाम के अर्थ

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने ब्लॉग में कहा, “तो हमारे T1 का होता है खुलासा। और T1 का नाम है दैविक।” इसके बाद दिव्यांका ने T2 के नाम का खुलासा किया। इसके बाद दिव्यांका ने दोनों बच्चों के नाम का अर्थ भी बताया। ‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने T1 के लिए दैविक को इसलिए चुना क्योंकि बच्चे का व्यक्तित्व अपने पिता विवेक की तरह ही मजबूत है। उन्होंने यह भी बताया कि दैविक की शारीरिक बनावट उनसे कुछ मिलती-जुलती है। उन्होंने अपने दूसरे बेटे का नाम वैदिक रखने का कारण भी बताया। दिव्यांका ने उसे दूसरे की तुलना में कमजोर बताया।

क्यों रखा दूसरे का वैद्विक नाम?

दोनों बच्चों के नाम का अर्थ बताते हुए दिव्यांका ने कहा- वैद का अर्थ है उपचार या ठीक करने वाला। वहीं द्विक का अर्थ है दो। उन्होंने बताया कि नाम के पीछे का आइडिया था कि वह जो खुद को दोगुनी रफ्तार से ठीक कर सकता है। वहीं विवेक ने अपने बच्चे के बारे में बताया कि उसे पुचकारना और शांत कराना बहुत आसान है। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी और विवेद दहिया ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा पति-पत्नी और पंगा 2 पर किया था। इसके बाद दोनों ने अपने व्लॉग में इस पर विस्तार से बात की।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN