Source :- KHABAR INDIATV
बॉलीवुड के स्टार कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने फैंस की दिवाली को एक बड़ा तोहा देकर और भी धमाकेदार बना दिया है। कपल ने एक साल बाद दिवाली के मौके पर अपने बेटे विहान का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। दिवाली पर कैटरीना-विक्की ने एक बहुत ही प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें पहली बार विहान का चेहरा देखने को मिला और जैसे ही ये फोटो सामने आई फैंस विहान की क्यूटनेस पर फिदा हो गए हैं और उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
विक्की-कैटरीना ने बेटे विहान का फेस रिवील किया
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने सितंबर में अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और 7 नवंबर 2025 में अपने बेटे के जन्म का ऐलान किया। वहीं जन्म के 2 महीने बाद 7 जनवरी को कपल ने अपने बेटे के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान रखा है। अब विहान के एक साल के होने के बाद कैटरीना-विक्की ने दिवाली के मौके पर एक बहुत ही प्यारी सी फैमिली फोटो शेयर करते हुए फैंस को अपने बेटे का चेहरा भी दिखा दिया है। जैसे ही कपल ने ये फोटो शेयर की, इस पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई।
सफेद कुर्ता और पीली जैकेट में क्यूट विहान की झलक
कैटरीना-विक्की ने जो फैमिली फोटो शेयर की है, उसमें कैटरीना पीले रंग के सूट में नजर आ रही हैं और विक्की कौशल सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आ रहे हैं। वहीं विहान को व्हाइट कुर्ता-पायजामा और उसके साथ येलो जैकेट पहनाई है। फोटो में विहान खिलखिलाते नजर आ रहे हैं और अब इस स्टारकिड की क्यूटनेस ने सबका दिल जीत लिया है। जैसे ही कपल ने ये फोटो शेयर की अनन्या पांडे, शीतल ठाकुर, शिबानी दांडेकर, मलाइका अरोड़ा और चित्रांगदा सिंह सहित कई सेलेब्स ने फोटो पर कमेंट करते हुए प्रतिक्रिया दी। कैटरीना-विक्की के फैंस ने भी इस तस्वीर पर प्यार की बारिश कर दी है। जहां कैटरीना के फैंस का कहना है कि विहान बिलकुल अपनी मम्मी की तरह दिखते हैं तो कई ने विक्की के लुक्स से उनकी तुलना की।
विहान की क्यूटनेस पर इंटरनेट हुआ फिदा
जैसे ही कैटरीना-विक्की ने अपने बेटे विहान की मुंह दिखाई की, इंटरनेट पर हर तरफ ये तस्वीर छा गई है। सोशल मीडिया यूजर इस फोटो पर रिएक्शन देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। बता दें, पिछले दिनों कैटरीना, विक्की कौशल के साथ अंबानी परिवार के गणेशोत्सव में शामिल हुई थीं। इस इवेंट के बाद बढ़े वजन को लेकर कैटरीना को सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जाने लगा। ऐसे में कैटरीना ने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ते हुए अपने ब्यूटी ब्रांड के एक इवेंट में ट्रोल्स को निशाने पर लिया। कैटरीना ने ऑनलाइन ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से ट्रोल्स को जवाब दिया। बात करते हुए उन्होंने कहा- ‘मुझे लगता है कि हमें इन सब बातों को लेकर सतर्क रहना चाहिए कि ऑनलाइन होने वाली ट्रोलिंग हमारे प्रिंसिपल्स और खुद की अहमियत को नुकसान न पहुंचाए। अगर आप ये कोशिश करती हैं कि आप सबकी उम्मीदों पर खरी उतर सकें तो आप अपनी अहमियत खो देंगी।
SOURCE : KHABAR INDIATV




