Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जाह्नवी कपूर बोलीं- मां श्रीदेवी को मेरे एक्टिंग करियर पर नहीं था...

जाह्नवी कपूर बोलीं- मां श्रीदेवी को मेरे एक्टिंग करियर पर नहीं था भरोसा, नाक की सर्जरी के बाद जागी उम्मीद

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/08/1200x900/sridevi_jahnvi_1780292367670_1780292368180_0accefed-1761-43d0-9a94-1f6919e1ce38_1794141941171_1QnE_bee65aab-8a19-4439-9925-ad321163a278_4ouG.jpg

जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है जिसपर यूजर्स अपना रिएक्शन दे रहे हैं। श्रीदेवी जाह्नवी की नाक की सर्जरी के बाद बेटी के फिल्मों में आने के फैसले से पूरी तरह से सहमत हुई थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने हाल में एक अनोखा किस्सा शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि जब उन्होंने अपनी मां श्रीदेवी से कहा था कि वो फिल्मों में आना चाहती हैं तो एक्ट्रेस पूरी तरह से तैयार नहीं थी। उन्हें लग रहा था कि इंडस्ट्री में आने के लिए जाह्नवी को पूरी जान लगा देनी होगी और खूब मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन जब जाह्नवी ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई उसके बाद उनकी मां श्रीदेवी पूरी तरह से मान गई। उन्होंने नाक की सर्जरी के बाद जाह्नवी को कहा कि अब उनकी एक्ट्रेस बनने की उम्मीद है।

जाह्नवी ने मां श्रीदेवी से जुड़ी ये बात बताई

दरअसल, हाल में जाह्नवी कपूर अपनी कजिन एक्ट्रेस महेश्वरी के साथ बातचीत कर रही थीं। इस दौरान जाह्नवी ने कहा कि वो एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। ये बात सुनकर श्रीदेवी ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। साथ ही ये भी कहा कि इसके लिए उन्हें बहुत कुछ करना होगा, अपना जीवन इस काम को देना पड़ेगा। लेकिन वो पूरी तरह से तैयार नहीं थीं। इसके बाद उनकी कजिन महेश्वरी ने भी बताया कि श्रीदेवी ने उनसे भी बात की थी कि जाह्नवी फिल्मों में आना चाहती है। लेकिन वो नहीं चाहती क्योंकि यहां बहुत मेहनत और दृढ़ता की जरूरत होगी। इसके लिए बहुत मजबूत बने रहे की जरूरत होगी। आगे जाह्नवी ने हंसते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि आपको ये काट देना चाहिए, लेकिन जब मैंने अपनी नोज( नाक की सर्जरी) नहीं करवाई थी तब तक वी तैयार नहीं हो पा रही थीं। वो फिल्मों के लिए सहमत नहीं थीं। लेकिन जब मैंने अपने नोज (नाक की सर्जरी) करवा ली तब उन्होंने कहा कि अब उम्मीद है।’

जाह्नवी ने करवाई थी नाक की सर्जरी

जाह्नवी के मुताबिक श्रीदेवी उनके पुराने लुक्स के साथ पूरी तरह से तैयार नहीं थीं कि उन्हें फिल्मों में आना चाहिए। लेकिन जब जाह्नवी ने अपनी नाक की सर्जरी करवा ली थी तब श्रीदेवी को यकीन हो गया था कि अब उनकी बेटी फिल्मों में जाने लायक बन चुकी है। जाह्नवी का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

जाह्नवी को इन फिल्मों में किया गया पसंद

बता दें, जाह्नवी कपूर ने अपनी मां के निधन के कुछ महीने बाद साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में ईशान खट्टर उनके हीरो थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल भी रही। तब से लेकर अब तक जाह्नवी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उन्हें फिल्म गुंजन सक्सेना, मिस्टर एंड मिसेज माही, बवाल जैसी फिल्मों में पसंद किया गया था। आने वाले समय में जाह्नवी टाइगर श्रॉफ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN