Home Latest news ताज़ा खबर दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत! ठाणे-मुंबई में कई जगह लगी आग, मौके...

दिवाली की आतिशबाजी बनी आफत! ठाणे-मुंबई में कई जगह लगी आग, मौके पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे

5
0

Source :- INDIATV NEWS

महाराष्ट्र में दिवाली के जश्न के बीच आतिशबाजी के कारण आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं। ठाणे में रविवार को 4 अलग-अलग जगहों पर आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। वहीं, मुंबई के डोंगरी इलाके में भी आग ने कई कारखानों और झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटनाओं की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

रहेजा कॉम्प्लेक्स पहुंचे एकनाथ शिंदे

ठाणे में आग की एक घटना कलवा स्थित 40 मंजिला इमारत में सामने आई, जबकि दूसरी बड़ी घटना एलबीएस रोड पर इटरनिटी मॉल के सामने स्थित रहेजा कारलाइन बिल्डिंग में हुई। बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।

eknath shinde

Image Source : REPORTER INPUTएकनाथ शिंदे।

स्थिति का जायजा लेने के लिए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी रहेजा कॉम्प्लेक्स पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

मुंबई के डोंगरी में कारखानों और झुग्गियों तक पहुंची आग

दूसरी ओर, मुंबई के डोंगरी इलाके में नूरबाग के पास भी आग लगने की घटना सामने आई। यहां कुछ कारखानों और झुग्गियों में आग फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। मुंबई की मेयर ने अधिकारियों को तत्काल उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की खबर नहीं है। आग धीरे-धीरे नियंत्रण में आ रही है।

BMC के अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने बताया कि आग डॉ. माहेश्वरी रोड पर दत्ता मंदिर के पास हाजी कासम चॉल में लगी और बड़े इलाके में फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई देने की भी जानकारी दी, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी। मुंबई अग्निशमन दल ने रात 10 बजकर 11 मिनट पर इसे ‘लेवल-एक’ की आग घोषित किया। आग बुझाने के लिए बड़ी संख्या में अग्निशमन कर्मियों के साथ पुलिस, बेस्ट, वार्ड कार्यालय और 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को भी तैनात किया गया। 

दिवाली के मौके पर लगातार सामने आ रही आग की इन घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, सभी घटनाओं में आग लगने की सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें-

मुंबई के हाईराइज टावर में भीषण आग का तांडव, 23वीं मंजिल से उठती लपटों का VIDEO वायरल

दिल्ली के नजफगढ़ में फैक्ट्री जल रही है! 21 दमकल गाड़ियां मौके पर, पूरा इलाका धुएं में डूबा

SOURCE : INDIATV NEWS