Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/09/1200x900/287303e7-73ad-44b3-b034-ca816e2883b8_1794203577223_xYjv_1794203592972_HqKD_86f6a237-e904-4877-bf0d-6a4f1b0e6e9c_2Wq6.pngछठ पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं वो कौनसी फिल्म थी जिसमें पहली बार छठ पूजा के सीन को दिखाया गया था। छठी मैया पर एक प्यार गीत भी था।
दिवाली का जश्न खत्म हुआ और अब देश भर में छठ महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है। देश में छठ पूजा का अलग ही रंग देखने को मिलता है, खास कर बिहार में। छठी मैया के गीतों से ये त्योहार और भी खास हो जाता है। कई भोजपुरी फिल्मों में छठ पूजा और इसके महत्व को दिखाया गया है। कई सेलेब्रिटी इस महापर्व का हिस्सा बनते हैं। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि पहली बार किस फिल्म में छठ महापर्व को दिखाया गया था? इस फिल्म में छठी मैया पर बना पहला गीत भी सुनाया गया था।
पहली फिल्म जिसमें बजा था छठ का गाना
साल 1961 में एक मगही भाषा में एक फिल्म बनी थी जिसका नाम था ‘भैया’ कुछ जगह ‘भैया जी’ भी लिखा गया है। इस फिल्म को फनी मजुमदार ने डायरेक्ट किया था। एक्टर तरुण बोस ने लीड रोल में थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस विजेता चौधरी, शुभा खोटे, अचला सचदेव जैसी एक्ट्रेसेज ने काम किया था। खास बात ये है कि इस फिल्म में सलमान खान की सौतेली मां हेलेन भी थीं। उन्होंने फिल्म में एक डांसर और सिंगर का किरदार निभाया था। इस ब्लैक एंड वाइट फिल्म में छठ पूजा का पूरा सीन दिखाया गया है। छठी मैया के लिए गीत भी गाया है। इस गीत के बोल हैं ‘ ‘सुपवे नरियरवे’। इस गाने की को सुन इमोशनल हो जाते थे लोग। गाने को लता मंगेशकर की बहन ऊषा मंगेशकर ने अपनी आवाज में गाया था। चित्रगुप्त इसके संगीतकार थे। इस गाने को विद्यावाशिनी देवी और प्रेम धवन ने लिखा था।
फिल्म में दिखाया गया था बिहार का कल्चर
खास बात ये है कि फिल्म में दिखाया गया ये छठी मैया का गाना बिहार के गया में शूट हुआ था। 60 के दशक का ये वो दौर था जब सिनेमा आगे बढ़ रहा था। नई तरह की फिल्मों, गीतों और तकनीकों को सिनेमा में लाया जा रहा था। उसी दौर में बिहार के कल्चर को दुनिया भर में ले जाने वाला छठ महापर्व पहली बार किसी फिल्म का हिस्सा बना था। लोक गीत, भक्ति इस फिल्म का हिस्सा थी। आज शारदा सिन्हा की आवाज वाले गीतों का सुना जाता है। लेकिन ये वो दौर था जब छठी मैया का गाना किसी फिल्म में सुना गया था।
फिल्म की कहानी
फिल्म की ‘भैया’ की कहानी की बात करें तो ये परमानंद नाम के एक किरदार के इर्दगिर्द रची गई थी जो गरीबी की मार झेल रहा होता है। उसकी एक विधवा सौतेली मां माया और दो सौतेले भाई-बहन। परमानंद को बिंदु से प्यार हो जाता है और वो उम्मीद करता है कि किसी दिन वो इससे शादी करेगा। परमानंद का सौतेला भाई मुरली जब दूसरे शहर से पढ़ाई कर लौटता है तो उसे भी बिंदु से प्यार हो जाता है। ये जानकर परमानंद पीछे हट जाता है। बाद में कई गलतफहमियां जन्म लेती हैं और सुखद अंत के साथ फिल्म खत्म हो जाती है। ये मगही भाषा में बनी सबसे खास फिल्ममानी जाती है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



