Source :- LIVE HINDUSTAN
नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट 15 हजार रुपये से ज्यादा नहीं है तो हमने आपके लिए एक खास लिस्ट बनाई है। Amazon की Festival Reloaded Sale खत्म होने वाली है। ऐसे में अगर आप सस्ता स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास मौका है। इस सेल में 15,000 से कम कीमत में कई फोन मिल रहे हैं। हमने इस लिस्ट में में Lava, Redmi और realme जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन को शामिल किया है। खास बात यह है कि इस बजट में भी आपको बड़ी बैटरी, 5G कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। Amazon की यह सेल कल 10 नवंबर तक चलेगी। आइए जानते हैं इन तीनों स्मार्टफोन की कीमत और खूबियों के बारे में।
1. Redmi A7 Pro 5G
Amazon की फेस्टिवल रीलोडेड सेल में इसका 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट 14,489 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6.9 इंच की बड़ी डिस्प्ले है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन पीछे नहीं है। इसमें 6300mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन में 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Redmi A7 Pro 5G में 32MP का AI डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में 200% वॉल्यूम बूस्ट फीचर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें Google Gemini और Circle to Search जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है।
2. Lava Bold N2 5G
अगर आप कम बजट में 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Lava Bold N2 5G एक ऑप्शन हो सकता है। इस फोन को सेल में 13,998 रुपए में अमेजन की दिवाली सेल में बेचा जा रहा है। फोन में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। इसकी खास बात 120Hz रिफ्रेश रेट है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T8200 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। कैमरे की बात करें तो Lava Bold N2 5G में 13MP का AI रियर कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी मिलती है। फोन Android 16 पर चलता है और इसमें IP64 रेटिंग भी दी गई है, जो धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षा देती है।
3. Realme Narzo 80 Lite 4G
realme Narzo 80 Lite 4G का 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट अभी अमेजन की दिवाली सेल में 11,998 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन में 6.74 इंच की HD+ डिस्प्ले मिलती है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। realme Narzo 80 Lite 4G में 6300mAh की बैटरी मिलती है। इसके साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में 300% अल्ट्रा वॉल्यूम फीचर दिया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




