Source :- INDIATV NEWS
दिवाली पर बॉलीवुड सेलेब्स के एक से बढ़कर एक लुक देखने को मिले। आलिया भट्ट ने जहां पिस्ता ग्रीन लहंगे में सुर्खियां बटोरीं तो वहीं श्रद्धा कपूर ने बटरी येलो अनारकली सूट में अपनी सादगी से सबके दिल जीत लिए। अब करीना कपूर ने भी अपने दिवाली लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं और अपने अलग अंदाज से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। करीना कपूर खान पिछली रात कपूर खानदान की दिवाली पार्टी में शामिल हुईं, जहां पूरा परिवार साथ-साथ मौजूद था। इस दिवाली पार्टी के लिए करीना ने साड़ी, लहंगा या सूट नहीं, कफ्तान पहना था और अपने लुक को उन्होंने पगड़ी से कम्प्लीट किया, लेकिन सबकी नजरें पगड़ी पर लगे कलगी पर टिक गईं।
चर्चा में करीना कपूर का दिवाली लुक
करीना कपूर अपने परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन में बेहद खास अंदाज में पहुंचीं। उनका ये फेस्टिव लुक रिया कपूर ने तैयार किया था। करीना ने ट्रेडिशनल आउटफिट की जगह कुछ अलग चुना और पुनीत बलाना का बेज कलर का कफ्तान पहना, जिस पर चांदी के धागों से बेहद खूबसूरत जाल नुमा कढ़ाई की गई थी। करीना ने इसके साथ मैचिंग पगड़ी पहनी थी, जिस पर चमचमाती कलगी लगी थी। ‘डाइट सब्या’ के अनुसार, पटौदी खानदान में इस कलगी का बेहद खास महत्व है, ये सीधे तौर पर सैफ अली खान के परिवार की विरासत से जुडी़ है। अभिनेता ने ये कलगी अपनी शादी में भी पहनी थी। करीना ने अपने लुक को गोल्ड चोकर, पन्ने वाले पेंडेंड नेकलेस और स्टेटमेंट जूलरी के साथ पूरा किया।
करीना के लुक पर यूजर्स के रिएक्शन
जैसे ही करीना कपूर खान ने अपना ये लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया, फैंस के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। किसी ने उनके लुक को क्लासी और एलिगेंट बताया तो किसी का कहना था कि वह किसी महारानी की तरह लग रही हैं। करीना के फैंस के बीच उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। एक ने कमेंट करते हुए लिखा – ‘डिवा, आप इस लुक में कमाल लग रही हैं।’ वहीं एक ने लिखा- ‘मुझे इस लुक से प्यार हो गया है।’ एक और ने लिखा- ‘यहां सिर्फ एक ही बेबो है।’
सोनी राजदान ने दिखाई कपूर परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की झलक।
कपूर परिवार ने मनाई दिवाली
कपूर परिवार हर त्योहार पर साथ इक्टठा होता है और धूमधाम से त्योहार मनाता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दिवाली 2026 मनाने के लिए पूरा परिवार एक साथ आया और सोनी राजदान भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनीं, जिन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों से फैंस को कपूर फैमिली के जश्न की झलक देखने को मिल रही है। महेश भट्ट और सोनी राजदान ने अपने दामाद और एक्टर रणबीर कपूर और कपूर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ फोटोज क्लिक कराईं। एक तस्वीर में करीना कपूर खान, सैफ अली खान और आलिया भट्ट को कपूर फैमिली के अन्य सदस्यों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है। इससे पहले आलिया भट्ट ने अपने नए घर में दिवाली के जश्न की झलक शेयर की थी, जिसमें उनके साथ रणबीर और राहा भी दिखे।
SOURCE : INDIATV NEWS




