Home rss sports hindi 100 साल पुराने रिश्तों का जश्न मनाने न्यूजीलैंड जाएगी भारतीय टीम, संजय...

100 साल पुराने रिश्तों का जश्न मनाने न्यूजीलैंड जाएगी भारतीय टीम, संजय को मिली कप्तानी

6
0

Source :- KHABAR INDIATV

भारतीय हॉकी के इतिहास में न्यूजीलैंड का एक खास स्थान रहा है। करीब एक सदी पहले मेजर ध्यानचंद की अगुआई में भारतीय सेना की हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था और अब उसी ऐतिहासिक रिश्ते के 100 साल पूरे होने पर भारतीय टीम एक बार फिर वहां खेलने पहुंचेगी। इस दौरे पर ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट संजय भारतीय मेन्स हॉकी टीम की कमान संभालेंगे।

हॉकी इंडिया ने सोमवार को न्यूजीलैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया। युवा खिलाड़ियों से सजी यह टीम 15 से 23 नवंबर तक न्यूजीलैंड में तीन मैच खेलेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये मुकाबले 19, 21 और 22 नवंबर को ऑकलैंड के लॉयड एल्समोर हॉकी स्टेडियम में होंगे।

1926 में पहली बार भारतीय टीम ने किया था दौरा

यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेल संबंधों के 100 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 1926 में हुई थी, जब मेजर ध्यानचंद जैसे दिग्गज खिलाड़ी भारतीय सेना की हॉकी टीम के साथ न्यूजीलैंड पहुंचे थे। किसी भी खेल में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली वह पहली भारतीय टीम थी। टीम में अंडर-21 स्तर के उभरते खिलाड़ियों के साथ इंडिया-ए टीम के कई नियमित खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है। भारतीय टीम के मुख्य कोच क्रेग फुल्टन का मानना है कि यह दौरा युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा परखने और उन्हें इंटरनेशनल लेवल का अनुभव देने का अच्छा मौका होगा।

टीम में युवा और अनुभव का मिश्रण

कोच फुल्टन ने कहा कि इस टीम में कुछ उभरते हुए अंडर-21 खिलाड़ियों के साथ मौजूदा इंडिया-ए ग्रुप के मुख्य खिलाड़ी शामिल हैं। न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ उसके घरेलू मैदान पर तीन मुकाबले खेलना हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छी चुनौती होगी। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने भी इस दौरे को दोनों देशों की खेल मित्रता के 100 साल पूरे होने का खास अवसर बताया। उन्होंने कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

  • गोलकीपर: मोहित एचएस, पवन।
  • डिफेंडर: संजय (कप्तान), नीलम संजीप एक्सेस, शारदानंद तिवारी, तालेम प्रियोबर्ता, अनमोल एक्का, यशदीप सिवाच।
  • मिडफील्डर: अंगद बीर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, रविचंद्र सिंह, विष्णुकांत सिंह, मनमीत सिंह, रोसन कुजूर, वेंकटेश केंचे।
  • फॉरवर्ड: अजीत यादव, उत्तम सिंह, कार्थी सेल्वम, अर्शदीप सिंह, अरैजीत सिंह हुंडल।

(PTI Inputs)

यह भी पढ़ें:

पिता का अचानक निधन, टूटने के बाद भी नहीं मानी हार, ऐसे विश्व चैंपियन बनीं मनीषा भानवाला

भारतीय एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

SOURCE : KHABAR INDIAN TV