Home LIFESTYLE NEWS HINDI 68 की उम्र में भी फिट हैं हर्ष गोयनका, फिटनेस के लिए...

68 की उम्र में भी फिट हैं हर्ष गोयनका, फिटनेस के लिए रोज करते हैं ये 3 काम

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बिजनेसमैन हर्ष गोयनका 68 साल की उम्र में भी फिट हैं और रोजाना खूब काम करते हैं। इस उम्र में आते-आते लोगों को थकान या कमजोरी होने लगती हैं लेकिन हर्ष खुद को एक्टिव रखते हैं। उन्होंने फिट रहने के लिए 3 नियम बना रखे हैं, जिसे वह रोजाना फॉलो करते हैं।

मशहूर बिजनेसमैस हर्ष गोयनका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर कई चीजों पर अपनी राय रखते हैं। हर्ष गोयनका काफी बिजी रहते हैं और इसके बाद भी वह खुद की सेहत का ख्याल बखूबी रख लेते हैं। फिटनेस के लिए उन्होंने कुछ रूल बना लिए हैं, जिन्हें वह रोजाना अपनाते हैं। वह अक्सर कहते हैं फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज। मतलब साफ है कि अगर आप खुद के लिए आधा घंटा भी निकाल रहे हैं, तो काफी है। हर्ष गोयनका 68 साल में भी फिट और स्वस्थ हैं और इसके पीछे उनकी 3 आसान आदतें छिपी हुई हैं।

फिट रहने के लिए 3 आदतें अपनाते हैं हर्ष गोयनका

1. फिजिकल विन है बेहद जरूरी

हर्ष गोयनका का मानना है कि फिट रहना है, तो फिजिकली एक्टिव रहना काफी जरूरी है। वह रोजाना आधे घंटे वॉक, रनिंग या स्वीमिंग करना पसंद करते हैं। कभी-कभी वह हल्की वेट लिफ्टिंग भी कर लेते हैं। इसके अलावा उनके आधे घंटे वाले नियम में योगा या कोई स्पोर्ट्स भी शामिल रहता है। उनका कहना है कि अगर आप फिजिकली एक्टिव रहेंगे तो डायबिटीज या हार्ट से जुड़ी समस्याएं कम होंगी।

2. 80% खाना ही खाते हैं

हर्ष गोयनका हेल्दी ईटिंग को मानते हैं और उनकी प्लेट में हमेशा हेल्दी चीजें ही आपको मिलेंगी। वह मीट-चिकन खाना लगभग छोड़ चुके हैं और अब प्लांट बेस्ड चीजें ही खाते हैं। खाने की आदतों में वह जापानी रूल हरा हाची बू अपनाते हैं। इसका मतलब होता है सिर्फ पेट को 80% ही भरो, अगर फुल करोगे तो ओवरईटिंग होगी। हमेशा उतना ही खाना खाए, जितने में पेट भर जाए। वह फास्ट फूड और शुगर बिल्कुल नहीं खाते हैं।

3. मेंटल स्ट्रेस से भी रहना है फ्री

हर्ष गोयनका का मानना है कि सिर्फ फिजिकली एक्टिव और अच्छा खाना खाने से आप हेल्दी नहीं होते। उसके लिए आपका दिमाग भी शांत होना चाहिए। इसके लिए वह रोजाना मेडिटेशन करते हैं। वह अपने गुस्से को कंट्रोल में रखते हैं और हर चीज को शांति से देखते या समझते हैं। वह सोने के रूटीन को सही से फॉलो करते हैं और 8 घंटे की पूरी नींद लेते हैं। इसके अलावा हर्ष गोयनका शराब, सिगरेट से दूर रहते हैं और अपने करीबी रिश्तों को बखूबी संभालते हैं।

फिटनेस मंत्र भी जान लीजिए

हर्ष गोयनका का मानना है कि अगर आपको फिट और हेल्दी रहना है तो रोजाना खुद के लिए कुछ करिए। आप फिजिकली एक्टिव रहिए और अच्छा खाना खाइये। इसके अलावा पूरी नींद, ज्यादा पानी वाला नियम भी अपनाएं। अपने आस-पास जैसे माता-पिता, भाई-बहन के साथ समय बिताएं क्योंकि इनके साथ रहने से आपका मन खुश रहेगा और आपका दिल भी। शराब-सिगरेट, शुगर, जंक फूड से खुद को बचाकर रखिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN